विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये है 'गुत्थी और छुटकी' की सफलता का राज

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Feb 2014 03:39 PM (IST)

हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है,ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है जब एक सफल औरत के पीछे एक आदमी का हाथ हो। जी हां ग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है,ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है जब एक सफल औरत के पीछे एक आदमी का हाथ हो। जी हां गुत्थी आका सुनील ग्रोवर के साथ कुछ ऐसा ही है। पहले गुत्थी और अब छुटकी बनकर लोगों का मनोरंजन करने वाली औरत की लोकप्रियता का कारण सुनील ग्रोवर हैं।

पढ़ें : तो इनके साथ मैड इन इंडिया में रंग जमाएंगे सुनील ग्रोवर

सुनील ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे अपने किरदार गुत्थी को ज्यादा याद नहीं करते। उनका कहना है कि वे जो भी भूमिका निभाते हैं वह अपने आप में अलग होती हैं। एक के साथ दूसरे का कोई मेल नहीं है। उन्होंने कहा कि छुटकी गुत्थी से बिल्कुल अलग है। हां दोनों का मकसद एक है सबको हंसाना।

उन्होंने साफ कहा कि उन्हें लोग उनकी हंसी की कलाकारी के लिए पसंद करते हैं। इसलिए वे हर किरदार के साथ कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। 'मैं नर्वस हूं,मुझपर प्रैसर है लेकिन किसी और का नहीं बल्कि कुछ जिम्मेदारियों का। मैं इस बात से डरा हुआ हूं कि मुझपर इतने सारे लोगों का मनोरंजन करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे बखूबी निभाना चाहता हूं।'

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलविदा लेने के बाद सुनील ग्रोवर के किरदार गुत्थी को लेकर काफी चर्चाएं हुईं। अब जल्द ही सुनील ग्रोवर स्टार प्लस पर अपना नया शो मैड इन इंडिया लेकर आ रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर