विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भैय्याजी सुपरहिट' के सेट पर सनी देओल और अमीषा पटेल, आ रहे हैं 'गदर' मचाने

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 04 Sep 2016 01:07 PM (IST)

अमीषा पटेल के अलावा इस फिल्‍म में एक और अभिनेत्री हैं, जिनके साथ सनी देओल ने कई हिट फिल्‍में दी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सनी देओल की पिछली फिल्म 'घायन वन्स अगेन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहले वाला करिश्मा दिखाने में नाकाम रही। मगर वो अपनी अगली फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' से एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में लौट रहे हैं और इसको लेकर वो बेहद उत्साहित हैं।

पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी...' की क्यूट बच्ची अब दिखने लगी है ऐसी

'भैय्याजी सुपरहिट' के डायरेक्टर नीरज पाठक को भी यकीन है कि सनी अपने रोल के साथ्ा पूरा न्याय कर पाएंगे। वैसे फैंस के लिए सबसे खास बात तो इस फिल्म में ये है कि सनी इसमें अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे, जिनके साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।

'बार बार देखो' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले इस बड़े स्टार को किया गया था एप्रोच!

प्रीति तो इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। वहीं अमीषा भी बहुत कम पर्दे पर नजर आती रही हैं। ऐसे में यह फिल्म तीनों स्टार्स के लिए जितनी अहम है, उतनी ही उनके फैंस के लिए खास भी होगी। फिलहाल शूटिंग जारी है और सनी इस फिल्म के लिए एक्शन डायरेक्टर एस विजयान के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने 'दबंग' और 'वांटेड' के लिए सलमान खान को प्रशिक्षित किया था। कुल मिलाकर तीनोंं स्टार्स एक साथ पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।