विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनसे पूछे बिना कोई फिल्म साइन नहीं करती सनी लियोन

By rohitEdited By:
Updated: Fri, 12 Dec 2014 03:45 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस अभिनेत्री सनी लियोन की अदाओं, उनकी खूबसूरती और स्टाइल के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप सनी और उनके पति डेनियल वेबर के अटूट रिश्ते के बारे में जानते हैं? अपने करियर के ऊंचे पायदान पर पांव जमाने वाली यह अभिनेत्री न

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस अभिनेत्री सनी लियोन की अदाओं, उनकी खूबसूरती और स्टाइल के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप सनी और उनके पति डेनियल वेबर के अटूट रिश्ते के बारे में जानते हैं? अपने करियर के ऊंचे पायदान पर पांव जमाने वाली यह अभिनेत्री न केवल एक पेशेवर अदाकारा हैं बल्कि इनकी निजी जिंदगी भी इनकी तरह सर्वश्रेष्ठ है, जानिये कैसे।

सनी लियोन और डेनियल वेबर न केवल जीवन साथी हैं बल्कि व्यापार में भी दोनों का बराबरी का साथ है। सनी लियोन अपने पति डेनियल पर व्यापार सम्बन्धित सभी कार्यों को लेकर पूरा भरोसा करती हैं। यह दोनों की आपसी समझ का ही नतीजा है जिसके चलते दोनों ने एक साथ मिलकर वर्ष 2009 में सनलस्ट नाम की एक कंपनी शुरू की थी।

दोनों द्वारा चलाए जा रहे व्यापार के अलावा सनी के पास बॉलीवुड से भी ऑफर आते हैं लेकिन इसमें भी वे डेनियल को जरूर शामिल करती हैं। सनी का कहना है कि वो कभी डेनियल से बिना पूछे कोई भी प्रोजेक्ट या फिल्म साइन नहीं करती। जब तक किसी विशेष फिल्म की स्क्रिप्ट डेनियल द्वारा पसंद नहीं की जाती, तब तक सनी भी कोई जवाब नहीं देती।

यह भी पढ़ें: इतना डर गईं सनी लियोन कि...

आमतौर पर यह देखा जाता है कि स्टारडम पाने की चाहत में हम अपने रिश्ते खोने लगते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण होता है वक्त ना दे पाना लेकिन सनी और डेनियल के बीच ऐसा कुछ नहीं है। एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए दोनों हर समय इच्छुक रहते हैं। इतना ही नहीं, खाना पकाने के शौकीन डेनियल जब भी सनी के साथ होते हैं तो वे खासतौर पर सनी को खुश करने के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं।

कई बार पति पत्नी में करियर में मिली सफलता को लेकर भी जलन पैदा होने लगती है लेकिन यहां भी सनी और डेनियल की जोड़ी सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। डेनियल को कभी भी सनी के काम से कोई आपत्ति नहीं हुई है।

इनकी जोड़ी की तरह इनकी प्यार की कहानी भी काफी क्यूट है। डेनियल बताते हैं कि उन्हें सनी को अपने साथ पहली बार डेट पर ले जाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दूसरी ओर सनी बताती हैं कि वे डेनियल के साथ जाने में इसलिए घबराती थीं क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं डेनियल उन्हें नापसंद ना कर दें। अपने करियर के इस चरम पर आकर भी दोनों में नए प्यार वाली भावना और आपसी समझ बरकरार है। यदि इन बड़े स्टार्स में अपने रिश्ते को बनाए रखने की ताकत है तो हम लोग जिनके पास कम से कम इन स्टार्स से ज्यादा समय होता है, हम भी अपने साथी को खुश रखने के अनगिनत तरीके आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गुमनामी में खो चुकी इस अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी सनी लियोन!