विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुमनामी में खो चुकी इस अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी सनी लियोन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 03 Dec 2014 09:30 AM (IST)

करीब एक महीने पहले फोटोग्राफर जयेश सेठ ने ऐलान किया था कि वो 90 के दशक में मशहूर अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी पर फिल्म बनाएंगे। अब सुनने में आया है कि वो इस फिल्म में ममता के किरदार के लिए सनी लियोन को लेना चाहते हैं। सेठ ने ममता कुलकर्णी

News Article Hero Image

मुंबई। करीब एक महीने पहले फोटोग्राफर जयेश सेठ ने ऐलान किया था कि वो 90 के दशक में मशहूर अभिनेत्री रही ममता कुलकर्णी पर फिल्म बनाएंगे। अब सुनने में आया है कि वो इस फिल्म में ममता के किरदार के लिए सनी लियोन को लेना चाहते हैं। सेठ ने ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटो शूट किया था जिसने अभिनेत्री को बॉलीवुड में रातोंरात शोहरत दिलाई थी।

सेठ ने कहा, 'मेरे दिमाग में सनी आईं क्योंकि वो ममता से काफी मिलती हैं - एक मासूम चेहरे के लिए सेंसुअस बॉडी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, कम से कम जब तक मैं फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी नहीं कर लेता। मेरे दिमाग में कई और नाम भी हैं लेकिन सनी ममता से ज्यादा मेल खाती हैं।'

सेठ की स्क्रिप्ट संघर्ष कर रही एक अभिनेत्री पर आधारित है, जो पहले ऊंचाई पर पहुंचती है और फिर गुमनामी में कहीं खो जाती है। लेकिन पिछले महीने केन्या में ममता और उनके पति को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए जाने की खबरें आने के बाद वो स्क्रिप्ट के क्लाइमेक्स में बदलाव कर रहे हैं। शेठ ने कहा, 'उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।'

सूत्रों ने बताया कि शेठ फिल्म को लेकर सनी के साथ संपर्क में हैं जबकि खुद सनी ने इन खबरों से इंकार किया है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सुना है।'

पढ़ें: दाऊद इब्राहिम ने कराया ममता कुलकर्णी के पति को गिरफ्तार

पढ़ेंः कुछ-कुछ लोचा है में अलग अवतार में नजर आएंगी सनी लियोन