विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन की अब सुपरहीरो बनने की है ख्‍वाहिश

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 26 Jul 2015 04:57 PM (IST)

फिल्‍मों में बोल्‍ड रोल करने वालीं सनी लियोन ने अपनी एक ख्‍वाहिश जाहिर की है। वो फिल्‍मों में सुपरहीरो का रोल अदा करना चाहती हैं। ट्विटर पर उनके फैंस ने एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्‍होंने अपनी ये ख्‍वाहिश जाहिर की है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मों में बोल्ड रोल करने वालीं सनी लियोन ने अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की है। वो फिल्मों में सुपरहीरो का रोल अदा करना चाहती हैं। ट्विटर पर उनके फैंस ने एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी ये ख्वाहिश जाहिर की है।

जानें, अक्षय की ऑनस्क्रीन बेटी को क्या कहा सलमान ने

सनी लियोन के फैंस ने उनसे पूछा कि आपका ड्रीम रोल क्या है और क्या ये सुपरवुमन का कैरेक्टर तो नहीं है? इसके जवाब में सनी लियोन ने कहा कि हां, मैं सुपरहीरो बनना चाहती हूं। ये रहा उनका ट्वीट।

आपको बता दें कि सनी लियोन ने 2012 में पूजा भट्ट की इरॉटिक फिल्म 'जिस्म 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2', 'जैकपॉट' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में कीं। इन दिनों वो एमटीवी के एक रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं।