विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, अक्षय की ऑनस्‍क्रीन बेटी को क्‍या कहा सलमान ने

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 26 Jul 2015 03:01 PM (IST)

फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और हर्षाली मल्‍होत्रा के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है। अब एक और लिटिल स्‍टार दर्शकों का दिल चुराने आ रही है। जी हां, बात कर रहे हैं छह साल की नायशा खन्‍ना की, जो फिल्‍म 'बद्रर्स' में अक्षय कुमार और

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई है। अब एक और लिटिल स्टार दर्शकों का दिल चुराने आ रही है। जी हां, बात कर रहे हैं छह साल की नायशा खन्ना की, जो फिल्म 'बद्रर्स' में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की बेटी बनी हैं।

रणबीर से सगाई पर कट्रीना ने किया इंकार और शादी पर बोलीें...!

अब ये तो सभी जानते हैं सलमान खान को बच्चे बहुत पसंद हैं, मगर बच्चों को भी वो उतने ही प्यारे लगते हैं। नायशा खन्ना को एक बार सलमान खान से मिलने का मौका मिला तो वो उनसे एक सवाल कर बैठीं। नन्ही नायशा ने सलमान खान से पूछा कि उनकी क्यूटनेस की वजह क्या है।

इस पर सलमान खान ने उतने ही क्यूट अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें क्यूट बनना पड़ता है ताकि नायशा जैसी क्यूट गर्ल उन्हें गले लगा सके। एक इंटरव्यू के दौरान नायशा खन्ना ने ये भी बताया कि सलमान खान ने उन्हें 'बजरंगी भाईजान' का लॉकेट भी दिया है।

'बैंगिस्तान' को आखिर क्यों प्रमोट नहीं कर रही हैं जैकलीन?

आपको बता दें कि नायशा खन्ना पहली बार एक्टिंग नहीं करने जा रही हैं। दरअसल, इससे पहले भी वो कई विज्ञापन और टीवी शो काम कर चुकी हैं। वो बैंक ऑफ इंडिया, एलआईसी आदि के विज्ञापन के अलावा 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'बेस्ट ऑफ लक निकी' जैसे शो में अपनी ऐक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।