विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धोनी ने बताया, क्यों इतने सवाल पूछते थे सुशांत सिंह राजपूत!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 01:44 PM (IST)

धोनी की बातों से झलक रहा है, कि क्रिकेटर धोनी बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कितनी मेहनत की है।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके करेक्टर को ठीक से निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी से खूब सवाल पूछे।

मुंबई में 11 अगस्त को धोनी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान उन्होंने बताया, कि सुशांत उनसे इतने सवाल पूछते थे कि उन्हें इरिटेशन होने लगती थी। धोनी ने कहा- ''जब मैं कोई मैच हारूंगा, तो मैं सिर्फ ऐसे बैठा रहूंगा। दो-चार बार अपने दातों को पीसूंगा। सोचूंगा बस दैट्स इट। लेकिन अगर सुशांत मूवी में ऐसा करता है, तो पूरी मूवी के दौरान वो ऐसे ही बैठा रहेगा। इसलिए सुशांत के लिए ज्यादा मुश्किल था, कि उसको बाहर निकालना है और दर्शकों को ये महसूस कराना है कि मैं अंदर से ऐसा महसूस कर रहा हूं। इसके लिए इसने मुझे बहुत कुरेदा था। उस समय कैसा फीलिंग था, इस समय कैसा फीलिंग था। मैं बोला यार तुम सवाल की पूछते रहते हो।"

अब सनी लियोनी के साथ मस्ती करते पाए गए अरबाज खान, देखें वीडियो

धोनी की बातों से झलक रहा है, कि क्रिकेटर धोनी बनने के लिए सुशांत ने कितनी मेहनत की है। करेक्टर की बारीकियां समझने के लिए वो धोनी से सवाल-जवाब करते थे। वैसे सुशांत की ये मेहनत ट्रेलर में दिख भी रही है।

देखिए, सुशांत सिंह की एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर

'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को नीरज पांडेय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है।