विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजैन खान ने रितिक के सरनेम को कहा अलविदा

By Edited By:
Updated: Sat, 31 May 2014 01:27 PM (IST)

तलाक की अर्जी डालकर रितिक रोशन और सुजैन खान ने अपने 13 साल के रिश्ते को खत्म करने की पहल तो कर ही दी थी

News Article Hero Image

मुंबई। तलाक की अर्जी डालकर रितिक रोशन और सुजैन खान ने अपने 13 साल के रिश्ते को खत्म करने की पहल तो कर ही दी थी और अब सुजैन अपनी पहली पहचान वापस चाहती हैं। जी हां सुजैन खान रोशन ने अपने नाम से रोशन का सरनेम हटा दिया है।

खबरों के मुताबिक सुजैन खान इन दिनों जितने भी मेल साइन कर रहीं हैं, सबमें सुजैन खान लिखा हुआ है। उन्होंने अपने नाम से रोशन हटा लिया है। सुजैन अपने पुराने सरनेम में वापस आ गईं हैं। सुजैन अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। वे इस रिश्ते में बहुत आगे आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि साल 2013 के अंत में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था। पिछले महीने दोनों ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। अक्टूबर से केस की सुनवाई शुरू होगी।

पढ़ें : रितिक से जुड़ी खबरें

पढ़ें : तलाक की अर्जी के बाद अर्जुन संग सुजैन ने पार्टी की