विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तलवार' का ट्रेलर लॉन्च, अब पर्दे पर खुलेगा आरुषि हत्याकांड का केस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 23 Aug 2015 12:51 PM (IST)

नोएडा की चर्चित आरुषि और हेमराज हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अहम रोल कर रही कोंकणा सेन शर्मा ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर किया। कोंकणा ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर डिजाइनर दिव्या आनंद की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इस ड्रेस में

News Article Hero Image

मुंबई। नोएडा की चर्चित आरुषि और हेमराज हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अहम रोल कर रही कोंकणा सेन शर्मा ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर किया।

गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG 2' का टीजर रिलीज

कोंकणा ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर डिजाइनर दिव्या आनंद की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इस ड्रेस में ली गई अपनी एक फोटो भी शेयर की।

ये फिल्म 14 साल की आरुषि तलवार और उसके 45 साल के घरेलू नौकर हेमराज हत्याकांड के आसपास घूमती है। दोनों की नोएडा में 15-16 मई, 2008 की रात हत्या कर दी गई थी।

इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। महोत्सव 10 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा। 'तलवार' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है जबकि इसके गीत उनके पिता और मशूहर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं।

फिल्म में तब्बू, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और सोहम शाह लीड रोल्स में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

गांधी जयंती पर रिलीज होगी आरुषि कांड पर बनी फिल्म 'तलवार'