विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की तैयारी में अरमान-तनीषा! वैष्णो देवी भी हो आए

By Edited By:
Updated: Tue, 04 Mar 2014 12:01 PM (IST)

लगता है बिग बॉस के घर की चारदीवारी में शुरू हुई ये प्यार की दास्तां वही खत्म नहीं हुई है, बल्कि घर से निकलने के बाद इनका रिश्ता और गहरा हो गया है। हम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है बिग बॉस के घर की चारदीवारी में शुरू हुई ये प्यार की दास्तां वही खत्म नहीं हुई है, बल्कि घर से निकलने के बाद इनका रिश्ता और गहरा हो गया है। हम बिग बॉस की उस खास जोड़ी की बात कर रहे हैं जो इस खास दोस्ती के लिए हमेशा ही चर्चा में रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली नए रिश्ते में बंधने की तैयारी में हैं। लगता है वे मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से ही अपने रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं।

पढ़ें : अरमान ने खुल्लम खुल्ला किया प्यार का इजहार

रविवार को दोनों वैष्णो देवी गए थे। इनके साथ तनीषा की मां तनुजा और अरमान के पिता राजकुमार कोहली भी थे। इसका संकेत साफ है कि तनीषा और अरमान के परिवार ने भी उन्हें शादी के लिए हरी झंडी दे दी है। काफी समय से दोनों पेज 3 के कई इवेंट्स में भी एक साथ ही नजर आते हैं। लगता है तनीषा अपनी मां तनूजा को मनाना में कामयाब हो गईं हैं।

पढ़ें : ये तस्वीर कुछ कहती है

कभी गोवा के बीच पर तो कभी मुंबई के पांच सितारा होटल में किसी पार्टी में तो कभी दुबई में मैच के दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आएं हैं। इतने सबके बाद इस बात में कोई शक नहीं है कि दोनों जल्द ही ये हाथ हमेशा के लिए थामने वाले हैं।