विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' का टीजर जारी, बिना डायलॉग भी जीत लेगा आपका दिल

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 16 Jul 2015 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2015 03:29 PM (IST)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल्स में हैं।

कट्रीना कैफ के बारे ये बातें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा ने टीजर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'और वक्त आ गया है। ये रहा बाजीराव मस्तानी का टीजर।' टीजर के रिलीज होते ही ये ट्विटर पर #BajiraoMastaniTeaser से ट्रेंड करने लगा।

ईरोज ने अपने इस एक्सक्लूसिव टीजर को यूट्यूब के साथ शेयर नहीं किया है। इसलिए टीजर देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देखें।

http://erosnow.com/#!/movie/watch/1023354/bajirao-mastani/6374940/exclusive---official-teaser?ap=1

2.58 मिनट के इस टीजर में कोई डायलॉग नहीं है फिर भी ये आपका दिल जीत लेगा। अपनी फिल्मों में शानदार और बड़े सेट्स बनाने के लिए मशहूर भंसाली ने इस फिल्म में भी बहुत बड़े सेट्स का इस्तेमाल किया है।

'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है। रणवीर सिंह फिल्म में पेशवा बाजीराव के रोल में हैं, दीपिका, बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी के रोल में हैं, जबकि प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का रोल कर रही हैं।

'बाजीराव मस्तानी' का पहला ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के साथ शुक्रवार को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।