विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्‍म ने अमेरिका में कमाए 6 अरब रुपए

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2014 10:17 AM (IST)

हॉलीवुड निर्देशक पीटर जैक्‍सन की फिल्म 'द हॉबिटः द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज' अमेरिकी बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड निर्देशक पीटर जैक्सन की फिल्म 'द हॉबिटः द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज' अमेरिकी बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही 100 मिलियन डॉलर (करीब 6.35 अरब रुपये) का कलेक्शन कर चुकी है।

बाप रे! इस फिल्म ने कमाए साढ़े सात अरब रुपए

द हॉबिट के तीसरे और आखिरी पार्ट ने मंगलवार को 9.8 मिलियन डॉलर (करीब 622,887,510 रुपये) बटोरे। इसके साथ ही फिल्म ने अब तक 107.9 मिलियन डॉलर (करीब 6.80 अरब रुपये) का कलेक्शन कर लिया है।

इस सीक्वल ने पिछले साल रिलीज हुई दूसरी सीक्वल को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल आई 'द हॉबिटः द डिसोल्यूशन ऑफ स्मॉग' ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर 96 मिलियन डॉलर बटोरे थे और इसका घरेलू कलेक्शन 258 मिलियन डॉलर था। 2012 में आई 'द हॉबिटः एन अनएक्सपेक्टिड जर्नी' ने पहले हफ्ते में 113 मिलियन बटोरे थे जबकि अमेरिका में कुल कलेक्शन 303 मिलियन डॉलर था।

इस फिल्म की रिलीज रोकने से नाराज हुए बराक ओबामा

19 दिसंबर को अमेरिका में रिलीज हुई 'द हॉबिटः द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज' एक हफ्ते के अंदर ही 100 मिलियन डॉलर कमाने वाली इस साल की तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'द हंगर गेम्सः मॉकिंग्जे 1' ने पहले हफ्ते में 168.7 मिलियन डॉलर जबकि 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी' ने शुरुआती हफ्ते में 134.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।

क्या इस हॉलीवुड स्टार से प्रेरित है रणबीर कपूर का लुक?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।