विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिसमस लंच पर आया पूरा कपूर खानदान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 26 Dec 2014 10:49 AM (IST)

फेस्टिवल चाहे कोई भी हो, बॉलीवुड का कपूर खानदान उसे मनाने में पीछे नहीं रहता। क्रिसमस को भी कपूर फैमिली ने पूरे जोश के साथ मनाया। शशि कपूर ने इस मौके पर जुहू स्थित अपने घर पर पूरी फैमिली के लिए लंच रखा था।

News Article Hero Image

मुंबई। फेस्टिवल चाहे कोई भी हो, बॉलीवुड का कपूर खानदान उसे मनाने में पीछे नहीं रहता। क्रिसमस को भी कपूर फैमिली ने पूरे जोश के साथ मनाया। शशि कपूर ने इस मौके पर जुहू स्थित अपने घर पर पूरी फैमिली के लिए लंच रखा था।

नीतू कपूर ने कहा, शादी के लिए तैयार नहीं रणबीर

क्रिससम को मनाने की परंपरा शशि कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी जेनिफर ने शुरू किया, जो आज तक चली आ रही है। ये फेस्टिवल भी कपूर खानदान के लिए काफी मायने रखता है।

इस क्रिसमस लंच पर पूरी फैमिली जुटी थी। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के साथ उनके बेटे ऋषि, रणधीर और राजीव पहुंचे। हालांकि रणबीर कपूर पार्टी में पहुंचे थे लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के बिना। कैट क्रिसमस मनाने के लिए अपने परिवार के पास लंदन गई हुई हैं।

रणबीर की मां ने कट्रीना के साथ ये क्या किया!

इनके अलावा पार्टी में करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, उनकी बेटी रिधिमा साहनी, रणधीर कपूर, अरमान जैन, अयान मुखर्जी, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी गोहिल, आदित्य राज कपूर और उनकी पत्नी प्रीति, करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ और करण कपूर अपने परिवार के साथ पहुंचे।

पूरी कपूर फैमिली इकट्ठा हुई थी यानी लंच पर जमकर मस्ती भी हुई होगी।

करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, अभी मां बनना नहीं चाहती बेबो