विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 01:01 PM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने खार पुलिस ठाणे में अपने घर से लाखों की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर लाखों की चोरी हो गई है। अर्पिता ने खार पुलिस ठाणे में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शक की सुई घर के नौकर पर जा रही है जो 30 जुलाई से ही घर से गायब है।

'राम लखन' के सीक्वल पर बोले डायरेक्टर रोहित शेट्टी

अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ बांद्रा स्थित पैसिफिक अपार्टमेंट में रहती है। पुलिस के मुताबिक जब फ्लैट में चोरी हुई तब अर्पिता और उनके पति हॉलिडे पर गए हुए थे। चोरी का पता तब चला जब वे रविवार, 21 अगस्त को घर लौटे। घर से 2.25 लाख रुपये की नकदी के अलावा एक 10 ग्राम सोने का सिक्का और डिजाइनर कपड़े भी चोरी हो गए हैं।

अभिनेता रणबीर कपूर अब नही करेंगे ये गंदी बात!

पुलिस ने इस मामले में अर्पिता की नौकरानी अफसा तो हिरासत में ले लिया है जो उनके घर पर ही रहती थी। अर्पिता के ड्राइवर, पड़ोसियों, और नौकरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के मुताबिक उन्हें अपने नौकर पर चोरी का शक है। पुलिस ने नौकर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 के तहत दर्ज किया गया है।

तस्वीरें: इन स्टार्स के सीक्रेट रिलेशन जान आप हो जाएंगे हैरान