विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी को लेकर ज्योतिष ने की थी एक भविष्यवाणी, अब हो रही है सच

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 31 Mar 2017 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 01:47 PM (IST)

हालांकि सोनाक्षी इस बात से साफ़ इनकार करती हैं कि भविष्यवाणी के कारण यह बात सच हो रही है। सोनाक्षी ...और पढ़ें

सोनाक्षी को लेकर ज्योतिष ने की थी एक भविष्यवाणी, अब हो रही है सच
सोनाक्षी को लेकर ज्योतिष ने की थी एक भविष्यवाणी, अब हो रही है सच

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म नूर के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म नूर एक नॉवेल 'कराची यू आर कीलिंग मी' पर आधारित है। किताबों से सोनाक्षी के लगाव को लेकर ज्योतिषी ने एक भविष्वाणी की थी, जो लगता है सच हो रही है।

खुद सोनाक्षी बताती हैं कि उन्हें एक ज्योतिष ने कई साल पहले कहा था कि उनका किताबों से खास कनेक्शन रहेगा, तो बचपन में सोनाक्षी और उनके पेरेंट्स को लगता था कि सोनाक्षी को पढ़ने में काफी दिलचस्पी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद किताबों से उनका खास कनेक्शन है। और वह कनेक्शन यह है कि किताबें उनके लिए लकी रही हैं। उनकी फिल्म लुटेरा भी एक नॉवेल 'द लास्ट लीफ' पर आधारित थी। विक्रमादित्य मोटवाने की यह फिल्म काफी कामयाब रही थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस बार भी उनकी फिल्म नूर भी नॉवेल पर ही आधारित है और उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। लोगों ने ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है।

Exclusive: शादी की रस्में पसंद लेकिन विवान को ऐसे करना है विवाह 

हालांकि सोनाक्षी इस बात से साफ़ इनकार करती हैं कि भविष्यवाणी के कारण यह बात सच हो रही है। सोनाक्षी किसी अंधविश्वास को भी नहीं मानतीं बल्कि वह इसे सिर्फ संयोग ही मानती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।