विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिख बनकर अर्जुन कह रहे 'मुबारकां', ये एक्टर्स भी सिख गेटअप में मचा चुके हैं गदर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:42 PM (IST)

सिख अवतार वैसे तो अक्सर पर्दे पर आते रहते हैं, मगर सनी देओल जैसा असर दूसरे पैदा नहीं कर सके। गदर एक प्रेम कथा में सनी का सिख अवतार आज भी ज़हन में ताज़ा है।

सिख बनकर अर्जुन कह रहे 'मुबारकां', ये एक्टर्स भी सिख गेटअप में मचा चुके हैं गदर
सिख बनकर अर्जुन कह रहे 'मुबारकां', ये एक्टर्स भी सिख गेटअप में मचा चुके हैं गदर

मुंबई। अनीस बज़्मी की फ़िल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं, जिनमें से एक सिख का है। फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक रिलीज़ में अर्जुन सिख गेटअप में ही पहुंचे। फ़िल्म में अर्जुन, पहली बार चाचा अनिल कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं। मुबारकां में इलियाना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी फ़ीमेल लीड रोल में हैं। 

बॉलीवुड में सिख अवतार काफ़ी मशहूर रहा है। कई एक्टर्स सिख गेटअप में पर्दे पर आ चुके हैं, जिनमें कुछ ने अपने सिख अवतार से काफ़ी प्रभावित किया है। 

यह भी पढ़ें: बैंड बाजा बारात और चाचा-भतीजे, देखिए मुबारकां का फ़र्स्ट लुक

एक्शन कॉमेडी फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग में अक्षय कुमार सिख गेटअप में नज़र आये थे। इससे पहले सिंह इज़ किंग में भी वो सिख अवतार में दिखायी दिये थे। इस फ़िल्म में एमी जैक्सन अक्षय की लीडिंग लेडी थीं।

सन ऑफ़ सरदार में अजय देगवन सिख बने और काफ़ी जमे भी। अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने पंजाबी कुड़ी का किरदार निभाया। अश्विनी धीर ने फ़िल्म को डायरेक्ट किया था। अजय एक बार फिर सिख गेटअप में दिखने वाले हैं। संस ऑफ़ सरदार में अजय सिख सोल्जर के रोल में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट की Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की बायोपिक में फ़रहान अख़्तर सिख अवतार ने नज़र आये। इस फ़िल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में मिल्खा बनने के लिए फ़रहान ने अपने लुक और गेटअप के साथ फिजिकल फिटनेस पर भी काफ़ी मेहनत की थी। 

रॉकेट सिंह- सेल्समैन ऑफ़ द ईयर में रणबीर कपूर ने सिख किरदार निभाया और इसे उन्होंने काफ़ी कंविंसिंगली अदा भी किया। लव आज कल में सैफ़ अली ख़ान सिख बने।

यह भी पढ़ें: सलमान को 8 सालों में मिल चुकी है 1400 करोड़ की ईदी

सिख अवतार वैसे तो अक्सर पर्दे पर आते रहते हैं, मगर सनी देओल जैसा असर दूसरे पैदा नहीं कर सके। गदर एक प्रेम कथा में सनी का सिख अवतार आज भी ज़हन में ताज़ा है।