विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी नहीं बढ़ा इन 12 अभिनेत्रियों का वज़न, इसे कहते हैं एवरग्रीन

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 10:30 AM (IST)

आपके ज़हन में भी इन अभिनेत्रियों की 'फैट' वाली इमेज नहीं होगी।

कभी नहीं बढ़ा इन 12 अभिनेत्रियों का वज़न, इसे कहते हैं एवरग्रीन
कभी नहीं बढ़ा इन 12 अभिनेत्रियों का वज़न, इसे कहते हैं एवरग्रीन

मुंबई। स्टार्स के फैट से फिट और फिट से फैट के कई किस्से आपने सुने होंगे मगर एक किस्सा ऐसा भी हैं जिसमें ये स्टार्स कभी फैट हुए ही नहीं। जी हां, बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कभी मोटी नहीं हुई। आफ्टर प्रेगनेंसी इन्होने तुरंत अपने आपको शेप-अप कर लिया।

अब बताइये, इन्हें ही कहते हैं न एवरग्रीन! मिलिए बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ एवरग्रीन अभिनेत्रियों से जिन्होंने कभी वज़न नहीं बढ़ाया, और तो और आपके ज़हन में भी इन अभिनेत्रियों की 'फैट' वाली इमेज नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: इन 10 फ़िल्मों की कहानियां हैं अलग, मगर बैकग्राउंड एक जैसी

1. करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर 43 साल की हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन, हमने कभी भी करिश्मा को 'फैट' होते नहीं देखा।

2. उर्मिला मातोंडकर 

'रंगीला' गर्ल उर्मिला भी 43 साल की हो गई हैं और पिछले साल ही इन्होने कश्मीर बेस्ड बिज़नेस मैन और मॉडल मोहसिन से शादी की थी, याद है आपको कि कभी उर्मिला मोटी हुईं हैं? 

3. मलाइका अरोरा 

मलाइका का नाम इस लिस्ट में शामिल न हो तो ये लिस्ट बेकार है। 2 बच्चों की मां मलाइका भी 43 साल की हैं और मोटा होना क्या होता है यह शायद इन्हें पता भी नहीं हैं।

4. रेखा

रेखा तो सच में एवरग्रीन हैं। 62 साल की रेखा अपनी ख़ूबसूरती से आज की कई हिरोइन्स को मात दे सकती हैं और रही बात इनके फैट होने की तो ये भी कभी मोटी नहीं हुईं।

5. तब्बू 

क्रिटिक्स और जनता की फ़ेवरेट एक्ट्रेस तब्बू को भी अपने शुरू से ही स्लिम एंड ट्रिम देखा होगा। 45 साल की हो गईं हैं और एक्स्ट्रा वेट तो इनकी बॉडी पर भी नहीं हैं।

6. सुष्मिता सेन

41 साल की सुष्मिता भी अपने फ़िटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। इन्हें भी आपने कभी 'मोटा' नहीं देखा होगा। 

यह भी पढ़ें: पैन्ट्स ही पैन्ट्स हैं अथिया शेट्टी के वार्डरॉब में, देखिये उनके टॉप 5 लुक

7. ट्विंकल खन्ना 

हालांकि, ट्विंकल ने फ़िल्मों से तौबा कर ली है मगर, इन्होने भी कभी अपने वज़न को बढ़ने नहीं दिया। 42 साल की ट्विंकल आज भी उतनी ही ख़ूबसूरत दिखतीं हैं जैसे कि अपनी पहली फ़िल्म 'बरसात' में लगती थीं।

8.भाग्येश्री

सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना डेब्यू करने वाली भागेय्श्री भी हमेश फिट रहीं हैं।

9. कटरीना कैफ़ 

कटरीना ने साल 2003 में फ़िल्म 'बूम' से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया था। हालांकि, 2005 की फ़िल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' ने उन्हें पहचान दिलाई। मगर, इतने सालों में कटरीना कभी मोटी नहीं हुई बल्कि, दिन-ब-दिन फिट होती दिखाई दी हैं।

10. प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका आज हॉलीवुड में भी राज कर रहीं हैं और यह अभिनेत्री भी कभी मोटी न होने की लिस्ट में शामिल हैं। 

11. अनुष्का शर्मा 

साल 2008 में फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना फ़िल्मी डेब्यू करने वाली अनुष्का भी बॉलीवुड की स्लिम ट्रिम एक्ट्रेस की लिस्ट में हैं और इन्हें देखकर लगता भी नहीं कि ये कभी मोटी होंगी।

12. बिपाशा बसु 

बिपाशा बसु भी 38 साल की हो गई हैं मगर आपने इन्हें मोटा होते हुए कभी नहीं देखा होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।