विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के फेवरेट कोरियोग्राफर ने ही थिरकाया सलमान शाहरुख़ को

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 07:07 PM (GMT+05:30)

आनंद एल राय की ड्वार्फ वाली फिल्म में सलमान और शाहरुख़ का गाना फिल्माया जा रहा है।

सलमान के फेवरेट कोरियोग्राफर ने ही थिरकाया सलमान शाहरुख़ को
सलमान के फेवरेट कोरियोग्राफर ने ही थिरकाया सलमान शाहरुख़ को

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान और सलमान खान लंबे अरसे के बाद किसी गाने में साथ नज़र आएंगे। आनंद एल राय की ड्वार्फ वाली फिल्म में सलमान और शाहरुख़ का गाना फिल्माया जा रहा है। गाने की शूटिंग मंगलवार को यशराज में पूरी हुई है।

खास बात यह है कि इस गाने के लिए भी सलमान के फेवरेट कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ही इस गाने को कोरियोग्राफ कर रहे हैं और यही इस गाने की खासियत भी होगी। सलमान के अधिकतर हिट नंबर्स को रेमो ने ही निर्देशित किया है। उनके डांस मूव्स काफी लोकप्रिय भी होते रहे हैं। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सेल्फी सॉन्ग भी उन्होंने ही कोरेओग्राफ किया था। ऐसे में रेमो के लिए यह एक और बड़ा मौका है कि वह दो सुपरस्टार्स को एक साथ थिरका रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों सुपरस्टार्स एक खास डांस सीक्वेंस में साथ नज़र आयेंगे और सलमान ने ही शाहरुख़ को रेमो का नाम सजेस्ट किया है। चूंकि रेमो के साथ उनका काम काफी अच्छा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जब रेमो को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों के लिए खास तरीके से तैयारी की है और स्टेप्स बनाये हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के ये गाने भले ही आपको खूब पसंद आये हों, मगर इनके लिए तो मुसीबत वाले थे

सूत्रों के अनुसार खबर है कि इस गाने में कुछ डांस फाइट वाली सीक्वंस के भी हो सकते हैं। अब देखना यह है कि दोनों superstars को रेमो किस तरह अलग अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। शाहरुख़ की यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।