विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खो गई वो हंसी! ओम पुरी के निधन पर शबाना आज़मी ने जताया शोक!

By ShikhasEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 11:49 AM (IST)

पोस्टमॉर्टेम के बाद ओम पुरी के पार्थिव शरीर को 3 बजे मुंबई के कूपर हॉस्पिटल से उनके घर त्रिशूल ले जाया जाएगा और करीब 6 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ओम पुरी के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को मानो हिला कर रख दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्षीय ओम पुरी ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसे ली।

इंडस्ट्री के लोग अपने शोक को ट्वीटर के ज़रिये भी व्यक्त कर रहें हैं और ऐसे में एक ट्वीट उनका भी है जो ओम पुरी के काफी करीबी दोस्तों में से एक हैं, शबाना आज़मी। शबाना ने ट्वीट किया, "Om Puri! You have left us all too early.. i am so so sorry..The fun the laughter the arguments so vividly etched in my mind..Will miss you."

इसे भी पढ़ें- निधन के बाद ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं ओमपुरी, सारी इंडस्ट्री ने किया सलाम!

आपको बता दें कि शबाना और ओम पुरी की दोस्ती 80 के दशक से है। इन्होने एक साथ मंडी(1983), स्पर्श(1984), पार(1985), सुमन(1988), मृत्युदाता(1997) और भी कई फिल्मों में काम किया था। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दोनों गहरे दोस्त थे। शबाना ने एक और ट्वीट किया जहां उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टेम के बाद ओम पुरी के पार्थिव शरीर को 3 बजे मुंबई के कूपर हॉस्पिटल से उनके घर त्रिशूल ले जाया जाएगा और करीब 6 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।

श्रद्धांजलि!