विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हाउसफुल 3' गैंग के साथ सोनम, श्रद्धा ने किया फन, अक्षय ने दिखाया यह वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 02:09 PM (IST)

अक्षय कुमार ने एक बहुत ही मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'हाउसफुल 3' गैंग के साथ सोनम, श्रद्धा भी हैं। आप यहां देख सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। इन दिनों अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की तिकड़ी खूब छाई हुई है और इसकी वजह है तीनों की साथ में आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3'। यह फिल्म इस शुक्रवार ही रिलीज होने जा रही है और इसके प्रमोशन में अक्षय, अभिषेक और रितेश कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

शाहरुख ने कहा कुछ ऐसा, अनुष्का को लेकर सस्पेंस बरकरार

इनके साथ जैकलिन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन भी पीछे नहीं हैं और प्रमोशन के साथ सबकी खूब मस्ती भी देखने को मिल रही है। ऐसे में सोचिए अगर इस 'हाउसफुल' गैंग के साथ मस्ती में सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर और मनीष मल्होत्रा जुड़ जाएं तो कितना धमाल मचेगा।

पूरा फिल्मी है विद्या बालन का ससुराल, साथ काम करने पर बोले देवर

खैर, इतना सोचने की जरूरत नहीं है। अक्षय ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिनमें ये सभी सितारे एक साथ हिंदी क्लासिक सॉन्ग 'सामने ये कौन आया' की लिप्सिक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको जरूर मजा आएगा। तो ये रहा अक्षय का ट्वीट और वो वीडियो।

ये हैं 'खतरों के खिलाड़ी' के अब तक के होस्ट