Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानें, टिया बाजपेई को क्‍यों नहीं चढ़ने दिया गया फ्लाइट में

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 11:56 AM (IST)

    'हॉन्‍टेड' और '1920' जैसी हॉरर फिल्‍मों में नजर आईं एक्‍ट्रेस टिया बाजपेई एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी अगली फिल्‍म 'बांके की क्रेजी बा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। 'हॉन्टेड' और '1920' जैसी हॉरर फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस टिया बाजपेई एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी अगली फिल्म 'बांके की क्रेजी बारात, जिसमें राजपाल यादव जैसे सितारे लीड रोल में हैं। खैर, हाल ही में उन्हें एक अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा, वो भी अपने नाम को लेकर।

    रणबीर कपूर की फिल्म के लिए सनी लियोन को किया गया साइन?

    जी हां, चलिए खुलकर बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या। दरअसल, टिया को अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली से जयपुर जाना था। मगर उनकी प्रोडक्शन टीम ने उनके रियल नेम ट्विंकल से नहीं, बल्कि स्क्रीन नेम टिया से टिकट बुक करा दिया था और इसी वजह से उन्हें फ्लाइट में बोर्ड करने से रोक दिया गया।

    फिल्म रिव्यूः कौन कितने पानी में (1.5 स्टार)

    इसके बाद उन्हें ट्विंकल के नाम से टिकट बुक कराना पड़ा और फिर अगली फ्लाइट में उन्हें बोर्ड करने दिया गया। हालांकि उनकी मुश्किल यही खत्म नहीं हुई। जब वो जयपुर पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि उनका सामान ही गायब है। ऐसे में इवेंट के लिए उन्हें पास के शॉप से कपड़े तक खरीदने पड़े।