विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉलीवुड शो में अनुपम खेर से टीना देसाई का होगा ये रिश्ता

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 20 May 2015 09:26 AM (IST)

एक्शन पसंद करने वालों के लिए आने वाली 5 जून से नया शो 'सेंस 8' शुरू होने जा रहा है। इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है। शो में भारतीय एक्ट्रेस टीना देसाई भी काम करती नजर आएंगी। पुराने जमाने के कलाकार अनुपम खेर भी इस शो का हिस्सा

News Article Hero Image

मुंबई। एक्शन पसंद करने वालों के लिए आने वाली 5 जून से नया शो 'सेंस 8' शुरू होने जा रहा है। इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की यह तस्वीर हुई वायरल

शो में भारतीय एक्ट्रेस टीना देसाई भी काम करती नजर आएंगी। पुराने जमाने के कलाकार अनुपम खेर भी इस शो का हिस्सा होंगे।

टीना इस शो में अनुपम की बेटी का किरदार निभा रही हैं। शो के पहले एपिसोड में सभी किरदारों का परिचय करवाया गया है। इसके बाद कहानी एक प्लॉट पर आगे बढ़ती है।

ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

शो की कहानी अलग-अलग देशों में रहने वाले आठ लोगों के आसपास घूमती है। ये सभी किरदार एक घटना के बाद एक-दूसरे से मानसिक और भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं।

टीना ने कहा, ‘इसमें दो राय नहीं कि इसका प्लॉट काबिले तारीफ है। इस ट्रेलर को देखकर मुझे जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है उससे मैं बेहद खुश हूं।’

'अभिनेत्री शिखा जोशी की मौत के लिए उनकी रूममेट जिम्मेदार'