विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: चेतन भगत के नॉवल्स के टाइटल में छिपा है ये दिलचस्प राज़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 02:29 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Jan 2017 03:04 PM (GMT+05:30)

चेतन की किताबों एक दिलचस्प बात पर गौर किया होगा, उनकी किताबों के नाम में डिजिट ज़रूर शामिल होता है, जैसे वन इंडियन गर्ल, हाफ गर्ल फ्रेंड, फाइव पॉइंट समवन।

Exclusive: चेतन भगत के नॉवल्स के टाइटल में छिपा है ये दिलचस्प राज़
Exclusive: चेतन भगत के नॉवल्स के टाइटल में छिपा है ये दिलचस्प राज़

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। चेतन भगत इन दिनों अपनी नयी किताब लिखने में व्यस्त हैं और साथ ही साथ वह हाफ़ गर्लफ्रेंड के पोस्ट प्रोडक्शन में भी व्यस्त हैं। वजह यह भी है कि इस बार वह इस फ़िल्म के लेखक होने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं। चेतन की अब तक लिखी गई लगभग सारी किताबों पर फ़िल्में बन चुकी हैं।

यह पूछे जाने पर कि उनके लिखे उपन्यासों में ऐसी क्या खास बात होती है, जिसे युवा तो पढ़ना पसंद करते ही हैं। निर्माता -निर्देशकों को उस पर फ़िल्में बनाना रास आता है। इस पर चेतन अपनी स्पष्ट राय रखते हुए बताते हैं कि मैं ख़ुद को लकी मानता हूं। मेरी किताब पर बनी फिल्म '3 इडियट्स' सबसे बड़ी हिट थी। मेरी कहानियां ज़मीनी कहानियां होती हैं। यह भारत के मिडिल क्लास घर की कहानियां होती हैं और सिम्पल होती हैं, लेकिन पेस फ़ास्ट होता है। तो यूथ कनेक्ट कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के वीज़ा बैन से टूटा ऑस्कर में जाने का सपना

अब तक चेतन की किताबों पर हैलो, टू स्टेटस, काई पो छे और अब हाफ गर्लफ्रेंड बन रही है। चेतन बताते हैं कि उनकी किताबें आपने अगर पढ़ी होंगी तो एक दिलचस्प बात पर गौर किया होगा, उनकी किताबों के नाम में डिजिट ज़रूर शामिल होता है, जैसे वन इंडियन गर्ल, हाफ गर्ल फ्रेंड, फाइव पॉइंट समवन।

इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने खोला ये राज़ तो एग्रीमेंट कैंसिल कर देंगे सलमान ख़ान

चेतन बताते हैं कि उनके लिए यह नम्बर्स काफी लकी होते हैं और इसलिए उन्होंने इसे अब अपने लिए एक ट्रेंड ही बना लिया है और वो आगे भी इसे फॉलो करते रहेंगे। चेतन ने बताया है कि हाफ गर्लफ्रेंड में कलाकार भोजपुरी भाषा बोलते नज़र आएंगे और एक दिलचस्प पहलू दर्शकों के सामने होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।