Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्रिशा कृष्णन 'नायाकी' में बनेंगी 20 साल की लड़की

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2015 06:21 PM (IST)

    साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन जल्द ही एक फिल्‍म में खुद से आधी उम्र की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनकी इस तमिल-तेलुगू फिल्‍म का नाम है 'नायाकी', ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन जल्द ही एक फिल्म में खुद से आधी उम्र की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनकी इस तमिल-तेलुगू फिल्म का नाम है 'नायाकी', जो एक हॉरर कॉमेडी है। डायरेक्टर गोवी इस बात का खुलासा किया है। उनके मुताबिक, त्रिशा इस फिल्म में 20 साल की लड़की का किरदार निभाएंगी।

    अरे बाप रे..पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्चन, आप भी देखें

    गोवी ने बताया, 'त्रिशा अपने किरदार को लेकर बहुत मेहनत कर रही हैं। वो अपने आपको और भी ज्यादा जवां दिखाने की कोशिश में जुटी हैं। मैंने त्रिशा से कुछ नहीं कहा है कि उन्हें क्या करना है। जब मैंने उन्हें किरदार के बारे में पूरा पढ़कर सुनाया था, तभी वो समझ गई थीं कि हम लोग उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं।'

    'कबाली' में कुछ ऐसे नजर आएंगे गैंगस्टर बने रजनीकांत

    गोवी ने ये भी बताया कि हमने त्रिशा के स्पेशल लुक के लिए न सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट रखा है, बल्कि मुंबई से एक डिजाइनर भी बुलवाया है। गोवी ने बताया, 'नायाकी' एक पुरानी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ है।' उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में त्रिशा 1980 के लुक में नजर आएंगी। कहानी पीछे के समय में जाएगी। इसमें 98 पर्सेंट कॉमेडी होगी और 2 पर्सेंट हॉरर भी होगा।'