विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरुण धवन भी चाहते हैं कैमरे के सामने फूल न्यूड होना

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Tue, 10 Mar 2015 03:31 PM (IST)

आमिर खान ने हिन्दी फिल्मों में कैमरे के सामने अपने पूर कपड़े क्या उतार दिए। लगता है बॉलीवुड को न्यूड होने का चस्का लग गया है। हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्रियां तो अपने हुस्न को खुल कर दिखाने के लिए मशहूर हैं ही, अब इस जमात में मेल एक्टर भी शामिल

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान ने हिन्दी फिल्मों में कैमरे के सामने अपने पूर कपड़े क्या उतार दिए। लगता है बॉलीवुड को न्यूड होने का चस्का लग गया है। हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्रियां तो अपने हुस्न को खुल कर दिखाने के लिए मशहूर हैं ही, अब इस जमात में मेल एक्टर भी शामिल हो गए हैं। बरुण धवन ने तो खुल कर कह दिया है कि उन्हें कोई रोल तो दे, फूल न्यूडिटी से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

आमिर के बाद जहां रितिक रोशन ने आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदाड़ो के लिए पूरी तरह नग्न होकर शूटिंग की। वहीं, अब नवोदित अभिनेता बरुण धवन भी कैमरे के सामने अपने कपड़ों को पूरी तरह उतार देने के लिए बेकरार हो उठे हैं।

अब वो जमाना बीत गया जब रणवीर कपूर सांवरिया में तौलिया लपेट कर दर्शकों को न्यूडिटी फील करवाते थे। अब तो जमाना बिल्कुल बिंदास होने का है। भले सेंसर बोर्ड कुछ चुनिंदा शब्दों को लेकर बवाल मचाता रहे, लेकिन हिन्दी फिल्मों में फूल न्यूडिटी का जमाना आ चुका है।

बदलापुर में अपनी धांसु एक्टिंग के लिए चौतरफा तारीफें बटोर रहे अभिनेता बरुण धवन ने कहा है कि उन्हें फूल न्यूड फिल्माए जाने से कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि बरुण ने यह भी कहा कि पूरी तरफ फ्रंटल न्यूडिटी का सीन वे तभी करेंगे जब उन्हें पूरी तरह यकीन होगा कि यह कहानी की मांग है।

जल्द ही बरुण की 'एबीसीडी2' रिलीज होने वाली है, जिसके निर्देशक रेमो डिसूजा है। इस फिल्म में बरुण के साथ श्रद्धा धवन और प्रभुदेवा भी हैं।

'एक पहेली लीला' के सेट पर नॉटी हुई सनी लियोन...

जानिए, किसको-किसको मिला घंटा अवार्ड

जानिए, बचपन में किस हीरो से...