विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Environment Day: 'सूखे' की चपेट में बॉलीवुड, हॉलीवुड में 'हरियाली'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 01:18 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 06:04 PM (IST)

हाल में बनी फ़िल्मों की बात करें, तो टाइगर श्रॉफ की 'अ फ्लाइंग जट' ऐसी फ़िल्म है, जिसमें पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण की बात ज़ोर-शोर से उठाई गई है।

World Environment Day: 'सूखे' की चपेट में बॉलीवुड, हॉलीवुड में 'हरियाली'
World Environment Day: 'सूखे' की चपेट में बॉलीवुड, हॉलीवुड में 'हरियाली'

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में जब भी रोमांस का ज़िक्र होता है, तो हरे-भरे पेड़-पौधे, बाग-बगीचे, नदियां, झरने-पर्वत के ख़ूबसूरत मंज़र दिखाने में फ़िल्ममेकर्स पीछे नहीं हटते, मगर जब बात आती है पर्यावरण की, तो बॉलीवुड फ़िल्मों में ज़बर्दस्त सूखा दिखाई देता है। पर्यावरण भले ही आज दुनियाभर में ज्वलंत विषय हो, मगर बॉलीवुड में बहुत कम फ़िल्में ऐसी हैं, जिनमें इस मुद्दे को एड्रेस किया गया हो। 

अगर हाल में बनी फ़िल्मों की बात करें, तो टाइगर श्रॉफ की 'अ फ्लाइंग जट' ऐसी फ़िल्म है, जिसमें पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण की बात ज़ोर-शोर से उठाई गई है। कोरियोग्राफ़र से डायरेक्टर बने रेमो डिसूज़ा ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया। इस सुपरहीरो फ़िल्म में टाइगर ने सुपरपॉवर्स से युक्त सिख युवक का किरदार निभाया, जो एक पेड़ को बचाने के लिए विलेन बने केके मेनन से टकरा जाता है। फ़िल्म में हॉलीवुड एक्टर नेथन जोंस को प्रदूषण का प्रतीक दिखाया गया था। मौजूदा दौर में पर्यावरण की बिगड़ी हालत को देखते हुए फ़िल्म प्रासंगिक कही जाएगी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये 5 कपल हैं फ़िटनेस कांशस, साथ में करते हैं वर्कआउट

अक्षय कुमार की इसी साल रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' वैसे तो स्वच्छता अभियान पर आधारित है, मगर ये मुद्दा भी किसी ना किसी रूप में पर्यावरण से ही जुड़ा है। फ़िल्म महिलाओं के खुले में शौच के विषय को रेखांकित करती है। अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर फ़िल्म में लीड रोल निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: बेवॉच के बाद प्रियंका चोपड़ा की नज़र है इस हॉलीवुड फ़िल्म पर

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'मेरे प्यारे पीएम' में भी इस संवेदनशील विषय को उठाया गया है। 2012 में निखिल आडवाणी ने एनिमेशन फ़िल्म 'दिल्ली सफ़ारी' के ज़रिए जंगलों के ख़त्म होने की समस्या को पर्दे पर दिखाया था। फ़िल्म मुख्य पात्रों को गोविंदा, बमन ईरानी, उर्मिला मातोंडकर, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकारों ने आवाज़ दी थी। पर्यावरण विषय पर बनने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों को याद करने के लिए आपको दिमाग़ पर ज़ोर डालना पड़ेगा, मगर हॉलीवुड में इस अहम विषय पर कई कामयाब फ़िल्में बन चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: मिरेकल नंबर 7 समेत ये हॉलीवुड फ़िल्में हो रही हैं रीमेक

'अवतार', '2012', 'द हैपनिंग', 'वॉल ई', 'हैप्पी फीट', 'द डे आफ्टर टूमॉरो' कुछ ऐसी फ़िल्में हैं, जिनमें पर्यावरण असंतुलन से पैदा होने वाले ख़तरों के प्रति आगाह किया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।