विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं रहे अभिनेता सईद जाफरी, 'गांधी'-'हिना' जैसी फिल्‍में हैं यादगार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 16 Nov 2015 02:26 PM (IST)

'गांधी', 'हिना', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'राम तेरी गंगा मैली' से लेकर 'दिल', 'अजूबा' और 'चश्‍मे बद्दूर' जैसी कई यादगार फिल्‍मों में जीवंत किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सईद जाफरी का निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। सईद जाफरी की एक रिश्‍तेदार शाहिन अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'गांधी', 'हिना', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'राम तेरी गंगा मैली' से लेकर 'दिल', 'अजूबा' और 'चश्मे बद्दूर' जैसी कई यादगार फिल्मों में जीवंत किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सईद जाफरी का निधन हो गया है। वे 86 साल के थे। सईद जाफरी की एक रिश्तेदार शाहिन अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज पर उनके निधन की जानकारी दी। फिल्मों से दूर वो पिछले काफी समय से लंदन में रह रहे थे।

देखिए तस्वीरें, 52 साल की हुईं मीनाक्षी शेषाद्री

भारत में जन्मे ब्रिटिश अभिनेता सईद जाफरी ने हिंदी के साथ ही कई ब्रिटिश फिल्मों में भी अभिनय किया। उनका जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था। वो थिएटर और टीवी की दुनिया से भी जुड़े रहे। उनकी सराहनीय फिल्मों में 'द मैन हु वुड बी किंग', 'ए पासेज टू इंडिया' और 'द फार पवेलियन्स' भी शामिल हैं। शाहिन अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, 'आज जाफरियों की एक पीढ़ी का अंत हो गया। सईद जाफरी भी अपने भाई-बहनों और पिता के पास स्वर्ग चले गए हैं।'

'बाजीराव मस्तानी' को प्रमोट नहीं करेंगी प्रियंका चोपड़ा

सईद जाफरी के लिए 'गांधी'(1982), 'हिना' (1991) जैसी फिल्मों के किरदार कभी ना भूलने वाले रहे हैं। राजकपूर की फिल्मों में उन्हें अक्सर देखा जाता था। उन्होंने अभिनेत्री और लेखिका मेहरूनिमा (मधुर जाफरी) से शादी की थी। हालांकि यह शादी 1965 में टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने 1980 में जेनिफर से शादी की। उनकी तीन बेटी मीरा, जिया और सकीन जाफरी हैं। वो ड्रामा के प्रति अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय थे।