विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या बालन ने किया खुलासा, क्‍यों पसंद है उन्‍हें साल का ये पीरियड

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 12 Nov 2015 11:02 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Nov 2015 11:25 AM (GMT+05:30)

एक्‍ट्रेस विद्या बालन का कहना है कि उन्‍हें साल का ये पीरियड बहुत अच्‍छा लगता है जो सितंबर में गणेश चतुर्थी से शुरू होकर दिवाली तक चलता है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस विद्या बालन का कहना है कि उन्हें साल का ये पीरियड बहुत अच्छा लगता है जो सितंबर में गणेश चतुर्थी से शुरू होकर दिवाली तक चलता है।

विद्या ने बताया, 'मुझे साल का ये हिस्सा बहुत अच्छा लगता है, जब एक के बाद एक सेलिब्रेशन के मौके आते हैं। इस दौरान मौसम में भी बदलाव आता है। गणेश चतुर्थी के आस-पास बारिश शुरू हो जाती है, वहीं दिवाली पर मौसम में ठंडक बढ़ जाती है।'

प्रियंका चोपड़ा को हो गया 'प्यार', लॉस एंजेलिस में रहता है बॉयफ्रेंड!

उन्होंने कहा, 'साल का ये हिस्सा शुरू होते ही मैं खुश हो जाती हूं। इस लोगों में गजब की एनर्जी देखने को मिलती है। दिवाली के मौके पर चारों ओर रोशनी ही रोशनी नजर आती है। लोग शॉपिंग के लिए जाते हैं। एक-दूसरे से मिलते हैं, उन्हें गिफ्ट देते हैं। कमाल का होता है दिवाली का त्योहार।'

डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में भारतीय ने बनाया रिकॉर्ड

विद्या ने बताया कि वह दिवाली बहुत साधारण तरीके से घरवालों के साथ मनाती हैं। घर में पूजा करती हैं, रिश्तेदारों को गिफ्त देती हैं। हां, पटाखे चलाना विद्या को पसंद नहीं है।

सिल्वर स्क्रीन पर विद्या बालन पिछली बार फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में नजर आई थीं। इस रोमांटिक फिल्म में विद्या के अपोजिट इमरान हाशमी नजर आए थे।

शेयर बेचने के मामले में शाहरुख से ईडी ने की तीन घंटे तक पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।