विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ सुपरस्‍टार विजय ने देखी श्रीदेवी स्‍टारर फिल्‍म 'पुली', जताई ये उम्‍मीद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Sep 2015 02:35 PM (IST)

श्रीदेवी स्‍टारर फिल्‍म 'पुली' जल्‍द रिलीज होने वाली है। इसमें साउथ के सुपर स्टार विजय लीड रोल में हैं। फिलहाल उन्‍होंने दोस्‍तों और परिवार के साथ अपनी इस फिल्म लुत्फ उठा लिया है। विजय ने अपने करीबियों के लिए फिल्म 'पुली' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'पुली' जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें साउथ के सुपर स्टार विजय लीड रोल में हैं। फिलहाल उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी इस फिल्म लुत्फ उठा लिया है। विजय ने अपने करीबियों के लिए फिल्म 'पुली' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

इस फिल्म की शूटिंग में तबाह हो गईं 240 करोड़ रुपये की कारें

एक सूत्र के मुताबिक, विजय ने नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के थिएटर में यह फिल्म देखी। उनकी पत्नी और बच्चों को यह फिल्म बहुत पसंद आई। विजय को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को भी पसंद आएगी। आपको बता दें कि 'पुली' एक बड़े बजट की फिल्म है। यह गुरूवार को तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

लारा दत्ता ने किया खुलासा, किसने कहने पर की 'सिंह इज ब्लिंग'

इसमें श्रीदेवी, हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन, सुदीप अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'पुली' का निर्देशन निर्देशन चिंबू देवन ने किया है। विजय ने इस फिल्म की सफलता के लिए स्थानीय मंदिर में प्रार्थना भी की। इसमें श्रीदेवी का राजशाही अंदाज देखने को मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह साउथ की फिल्मों के कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।