विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विक्रम भट्ट ने सुष्मिता से रिश्‍ते का किया खुलासा, बताया चौंकाने वाला सच

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 08 Apr 2016 02:33 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 08 Apr 2016 05:21 PM (GMT+05:30)

विक्रम भट्ट अपनी बोल्‍ड फिल्‍म 'लव गेम्‍स' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्‍म की प्रमोशन के दौरान दिए गए एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विक्रम भट्ट अपनी बोल्ड फिल्म 'लव गेम्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में विक्रम ने अपने और सुष्मिता सेन के रिश्ते को उजागर किया। प्यार व वासना के द्वंद्व को पेश करती फिल्म 'लव गेम्स' को क्रिटिक्स ने औसत बताया है।

रितिक से कंगना बोलीं, ब्लैकमेल करने या धमकाने से नहीं मांगूंगी माफी!

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय डॉटकॉम की खबर के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान विक्रम ने बताया कि फिल्म में जिन मुश्किल परिस्थितियों से गौरव अरोड़ा जूझते नजर आएंगे, उनसे वो भी जूझ चुके हैं। सुष्मिता की वजह से वो आत्महत्या करने की भी कोशिश कर चुके हैं। विक्रम ने बताया कि वो सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप में थे। इस अफेयर के कारण ही उनका पत्नी से तलाक भी हो गया। इसके बाद परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी जिसकी वजह से उन्होंने कई गलत कदम उठाए।

छोटी आनंदी अविका गौर को हुआ 18 साल बड़े एक्टर से प्यार!

विक्रम ने बताया कि उनकी फिल्म 'लव गेम्स' तीन किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है। ये किरदार हैं, रमोना रायचंद (पत्रलेखा), सैम (गौरव अरोड़ा) और अलीशा (तारा एलिशा बैरी)। उन्होंने कहा, 'एक बार मैं बिल्डिंग के छठीं मंजिल पर खड़ा था। मैं नीचे देखकर कूदने के बारे में सोच रहा था। सोच रहा था कि अगर मैं यहां से नीचे कूद जाऊं, तो क्या होगा? क्या इससे मेरी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ये सोचने के बाद मैं पीछे हट गया। वो एक पल था जब मैं सुसाइड के करीब पहुंच गया था। फिल्म में सैम भी कुछ ऐसा ही करता है वो चाकू से खुद को काट लेता है।'

पढि़ए फिल्म 'द जंगल बुक' का मजेदार रिव्यू

कुछ ऐसी है फिल्म 'लव गेम्स' की कहानी

फिल्म 'लव गेम्स' प्यार व वासना के द्वंद्व को पेश करती है। रमोना रायचंद के शब्दरकोश में प्यार जैसी कोई चीज नहीं है। उसकी प्यार की परिभाषा अलग है। उसे लगता है कि हर रिश्ता महज स्वार्थ की बुनियाद पर ही टिका हुआ है। सैम सक्सेना बड़े बाप की औलाद है, पर मां के गुजर जाने के चलते खासा तन्हा है। अपने खालीपन की खोज में वह अस्त-व्यस्ता जीवन जी रहा है। वह कई बार अपनी नसें भी काट चुका है, मगर बच जाता है। वह रमोना के झांसे में भी है। दोनों जिस्मानी संबंध से जिंदगी के मायने तलाश रहे हैं। फंतासी की चाह में दोनों पेज थ्री पार्टी में दूसरी जोडि़यों को अपने फरेब में ला अपनी लिप्सा की भूख मिटाने में लग जाते हैं। उन दोनों के अलावा डॉक्टर अलीशा अस्थाना व वकील गौरव अस्थाना की शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम है। अलीशा घरेलू हिंसा की शिकार है। एक पार्टी में सैम अलीशा से मिलता है। दोनों को प्यार हो जाता है। वह रमोना को नागवार गुजरता है। फिर शुरू होता है प्यार हासिल करने व बदला लेने का सिलसिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।