विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने नहीं इसने गाया बर्थ डे सॉन्ग, दीपिका ने कहा- लवली!

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 11:30 AM (IST)

दीपिका ने कहा कि उनके लिए इससे अच्‍छा जन्‍म दिन नहीं हो सकता। उन्‍होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि...

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड के प्रमोशन में कुछ ऐसी बिजी हुई कि उन्होंने अपना जन्मदिन भी नहीं मनाया। दीपिका पादुकोण के लिए उनका यह जन्मदिन काफी यादगार रहा। उनकी आने वाली फ़िल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिर्टन ऑफ एक्जेंडर केज' का वर्ल्ड प्रीमीयर उनके जन्मदिन के दिन ही हुआ और उनके हीरो विन डीजल ने खुद उनके लिए बर्थ डे का गाना गाया।

दरअसल 5 जनवरी को 31 साल हुई दीपिका पादुकोंण का जन्मदिन था। लेकिन, यह दिन दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह या अपनी फैमली के साथ नहीं बल्कि अपनी आने वाली फ़िल्म 'एक्सएक्सएक्स: द रिर्टन ऑफ एक्जेंडर केज' की पूरी कास्ट के साथ बिताया।

'रंगून' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन से लेकर हॉट दृश्यों की भरमार...आप भी देखिये!

केवल इतना ही नहीं, वर्ल्ड प्रीमियर इवेंट के बाद पूरी कास्ट ने दीपिका का बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया। उनके हीरो विन डीजल ने खुद उनके लिए बर्थ डे का गाना गाया। दीपिका भी यह सुन कर बेहद हैप्पी हो गयीं और उन्होंने कहा भी- लवली! मैक्सिको के इस इवेंट में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें: सुहाना को डेट करने वाले सावधान...ऐसे में नहीं छोड़ेने वाले आपको पापा शाह रुख़ ख़ान!

दीपिका ने कहा कि उनके लिए इससे अच्छा जन्म दिन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस फ़िल्म का हिस्सा हूं। हम एक परिवार की तरह हो गए हैं. इस फ़िल्म का एक्शन लोगों को खासा पसंद आने वाला है।