यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अजय देवगन की 'शिवाय' का भी पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ ही गया
'शिवाय' को लेकर भी पहले ही पाकिस्तान कनेक्शन होने की बात सामने आई थी, मगर अजय देवगन ने इससे इंकार कर दिया था। हालांकि अब वीर दास ने इसका खुलासा कर दिया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। आखिरकार 'शिवाय' का भी पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ ही गया और इसका खुलासा खुद इस फिल्म में काम कर रहे अभिनेता वीर दास ने किया है। उनका दावा है कि दर्शकों के लिए इस फिल्म में बहुत कुछ है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वो 'शिवाय' में एक पाकिस्तानी हैकर का किरदार निभा रहे हैं।
हालांकि इसके अलावा वीर दास ने अपने इस किरदार के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया। उन्होंने बस कहा कि वो पाकिस्तानी हैकर का किरदार निभा रहे हैं, मगर यह नकारात्मक नहीं है। वहीं फिल्म की तारीफ करते हुए वीर ने कहा कि अजय ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। जिस तरह के एक्शन और लोकेशन फिल्म में दिखाए गए हैं, शायद ही हिंदी सिनेमा में पहले दिखाए गए हो। वीर को पूरी उम्मीद है कि 'शिवाय' बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें- अजय देवगन की 'शिवाय' में होगा इतना बड़ा सरप्राइज, जो नहीं दिखा किसी फिल्म में!
आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही 'शिवाय' का सामना करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' से होने वाला है, जो कि फवाद खान के कारण पहले से ही मुश्किलों में घिर गई है। 'शिवाय' को लेकर भी पहले ही पाकिस्तान कनेक्शन होने की बात सामने आई थी, मगर अजय ने इससे इंकार कर दिया था। हालांकि यह सामने आ ही गया।

