विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया से विराट कोहली का है ऐसा वाला कनेक्शन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 01:59 PM (IST)

वरुण धवन क्रिकेट के काफी दीवाने हैं और फिल्म ढिशुम में भी वो एक किडनैप क्रिकेटर को बचाने का जिम्मा लेते हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया से विराट कोहली का है ऐसा वाला कनेक्शन
बद्रीनाथ की दुल्हनिया से विराट कोहली का है ऐसा वाला कनेक्शन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का न तो कोई स्पेशल अपीयरेंस है , न फिल्म उनकी ज़िन्दगी पर बनी है और ना ही फिल्म का क्रिकेट से लेना देना है। लेकिन फिर भी विराट इस फिल्म के साथ जुड़े जरूर हैं।

अब आप पूछेंगे कैसे ? तो वो ऐसे कि बद्री के बाल यानि उनका हेयर लुक विराट जैसा है और वरुण का हेयर-डू भी विराट की मौजूदगी में ही हुआ है। फिल्म में वरुण धवन ने जो लुक धारण किया है वो विराट कोहली से इंस्पायर होकर किया है। खुद वरुण ने यह स्वीकारा है कि "हां, यह सच है कि मैं विराट का फैन हूं और मुझे उनका हेयर स्टाइल भी काफी पसंद था। यही वजह थी कि मैं इस फिल्म में अपना कुछ वैसा ही हेयर स्टाइल रखना चाहता था, तो मैंने विराट को भी यह बात बताई थी। अब स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के यहां मेरे बालों का मेकओवर हो रहा था तो विराट वहां मौजूद थे।"

एक्सक्लूसिव: बद्री की दुल्हनिया और उसकी ऐसी है नथनिया

वरुण ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि "मैं खुश हूं कि लोगों को मेरी हेयर स्टाइलिंग पसंद आई लेकिन मैं अब भी विराट की हेयर स्टाइल का ज्यादा बड़ा फैन हूं। वरुण धवन क्रिकेट के काफी दीवाने हैं और फिल्म ढिशुम में भी वो एक किडनैप क्रिकेटर को बचाने का जिम्मा लेते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।