विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च पर नशे में धुत था यह अभिनेता?

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 14 Dec 2014 12:21 PM (IST)

सुनने में आ रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर लॉन्‍च पर करण सिंह ग्रोवर नशे में धुत होकर पहुंचे थे। इवेंट में पहुंचने के वक्त से ही कुछ वो कुछ बुझे-बुझे से लग रहे थे। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू भी थी। लॉन्च

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि अपनी आने वाली फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर लॉन्च पर करण सिंह ग्रोवर नशे में धुत होकर पहुंचे थे। इवेंट में पहुंचने के वक्त से ही कुछ वो कुछ बुझे-बुझे से लग रहे थे। उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू भी थी। लॉन्च पर फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल और एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जमकर मस्ती की लेकिन करण काफी शांत लग रहे थे।

एक बार तो करण बिपाशा के गाउन पर चढ़ गए और गिरते-गिरते बचे। जब उनसे खुद को मीडिया से इं ट्रोड्यूस कराने के लिए कहा गया तो हमेशा आत्मविश्वास के साथ बात करने वाले करण कुछ नर्वस हो गए। इसके बाद उनका मूड अचानक बदल गया और उन्होंने मस्ती करनी शुरू कर दी।

जब करण से पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'हां, मैं सिंगल हूं।' इसके बाद एक्टर से पूछा गया कि क्या वो मिंगल होने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, 'क्यों नहीं...कीजिए मिंगल। मुझसे स्टेज के बाद मिलिए।'

पढ़ेंः इस अभिनेता ने बचाई बिपाशा बसु की जान

पढ़ेंः तो अब इनके साथ इश्क फरमा रही हैं बिपाशा!