विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : देखें धोनी की फिल्‍म का नया गाना 'हर गली में धोनी है'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 21 Sep 2016 07:44 PM (IST)

लोगों के बीच 'एम एस धोनी : द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक नया गाना रिलीज किया है, जो लोगों के बीच इस फिल्‍म के प्रति उत्‍सुकता को और भी बढ़ा देगा।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की मुख्य भूमिका निभाई है। लोगों के बीच 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक नया गाना रिलीज किया है, जो लोगों के बीच इस फिल्म के प्रति उत्सुकता को और भी बढ़ा देगा।

बचपन में ऐसी दिखती थीं करीना, बर्थडे पर करिश्मा ने शेयर की तस्वीर

इस गाने के बोल हैं 'हर गली में धोनी है', जिसे रोचक कोहली ने गाया है और मनोज मुंताशिर ने लिरिक्स लिखे हैं। वहीं इसे 16 भारतीय शहरों में 104 लोकेशन पर शूट किया गया है, इसमें धोनी के फैंस को क्रिकेट खेलते दिखाया गया है। आप भी इसका लुत्फ उठाएं।

सोनम के साथ इस कारण सलमान नहीं करना चाहते थे 'प्रेम रतन धन पायो'