विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WATCH: रणवीर और दीपिका की 'बाजीराव मस्‍तानी' का बेहतरीन ट्रेलर

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 21 Nov 2015 11:43 AM (IST)

फिल्‍ममेकस संजय लीला भंसाली की चर्चित पीरियड फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल्‍स में हैं। ट्रेलर शानदार है जिसे देख फिल्‍म को लेकर आपकी बेचैनी यकीनन बढ़ जाएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकस संजय लीला भंसाली की चर्चित पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल्स में हैं। ट्रेलर शानदार है जिसे देख फिल्म को लेकर आपकी बेचैनी यकीनन बढ़ जाएगी।

कट्रीना ने ऋषि को बोल दिया 'पापा, क्या जल्द बनने वाली हैं बहू?'

'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर ने 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभाया है। दीपिका पादुकोण, मस्तानी के किरदार में हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा, बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

ट्रेलर में रणवीर एक योद्धा, प्रेमी और राजा के किरदार में शानदार नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका यानी मस्तानी भी हर जगह बाजीराव के कंधे से कंधा मिलाते हुए नजर आ रही हैं। युद्ध के मैदान में भी वो बाजीराव के साथ दुश्मनों के खिलाफ लड़ती दिख रही हैं।

'हेट स्टोरी 3' में डेजी शाह नहीं हैं सिर्फ शोपीस, बताया कितना दमदार है रोल

फिल्म के डायलॉग भी काफी प्रभावित कर रहे हैं। प्रियंका यानी काशीबाई एक जगह कहती हैं- हीरे में हीरा हो तो उसे कहते हैं कोहिनूर, राव का नाम लेते ही काशी के चेहरे पर आता है नूर। वहीं बाजीराव की मोहब्बत में गिरफ्तार मस्तानी एक जगह कहती हैं- किसकी तलवार पर सिर रखूं ये बता दो मुझे, इश्क करना अगर खता है तो बता दो मुझे। रणवीर एक जगह कहते हैं- चीते की चाल, बाज की नजर और बाजीराव की तलवार पर संदेश नहीं करते, कभी भी मात दे सकती है।

शाहरुख-काजोल को कहा 'पलंगतोड़ जोड़ी' तो मिला करारा जवाब

कुल मिलाकर 'बाजीराव मस्तानी' का ट्रेलर शानदार है। इसे देख ऐसा लगता है कि भंसाली ने काफी मेहनत की है, जो दर्शकों को जरूर लुभाएगी।