विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों की ये लिस्ट देख कर आप भी यही कहेंगे, ये कैसे अजीबोग़रीब नाम हैं!

By ShikhasEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 02:34 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 May 2017 02:46 PM (GMT+05:30)

सलमान, अक्षय, टाइगर और भी कई स्टार्स की फिल्मों के नाम हैं इस लिस्ट में शामिल!

फिल्मों की ये लिस्ट देख कर आप भी यही कहेंगे, ये कैसे अजीबोग़रीब नाम हैं!
फिल्मों की ये लिस्ट देख कर आप भी यही कहेंगे, ये कैसे अजीबोग़रीब नाम हैं!

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म्स में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं होती। मेकर्स फ़िल्म को बेहतरीन बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। कास्टिंग, स्टोरी, डायलॉग्स, सेट्स और फ़िल्म से जुड़ी कई चीजों पर मेकर्स अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। वैसे उनकी ये क्रिएटिविटी का एक्सपेरिमेंट कभी-कभी बहुत ही अजीब हो जाती है। अब फिल्मों के टायटल्स ही देख लीजिये।

आधा साल बीत गया है और आधा साल अब भी बाकी है और इस दौरान मेकर्स ने हमें फिल्मों के कुछ अजीबोग़रीब टायटल दिए है। यहां देखिये फिल्मों की इस मजेदार लिस्ट को जिन्हें जानकार आप भी कहेंगे कि ये कैसे अजीबोग़रीब नाम है। 

यह भी पढ़ें:  2001 से आमिर ख़ान बने हुए हैं Trend Setter, आपने भी अपनाए होंगे उनके ये 5 लुक्स

1. हरामखोर

इस साल की शुरुआत में नवाज़ूद्दीन सिद्धिकी लेकर आए थे अपनी यह फ़िल्म जिसका नाम था 'हरामखोर'। अब आप ही बताइये ये कोई नाम हुआ? 

2. रनिंग शादी 

तापसी पन्नू और अमित साध की इस फ़िल्म का टायटल भी काफ़ी अजीब है। भागती हुई शादी का क्या मतलब है? Hahaha! है न Weird? और इससे भी ज्यादा अजीब है इसकी टैग लाइन- भगाएंगे हम, निभाएंगे आप!

3. बहन होगी तेरी 

9 जून को रिलीज़ होने वाली राज कुमार राव और श्रुति हासन की फ़िल्म का यह टायटल हर लड़का अपनी डेली लाइफ में इस्तेमाल करता है। लेकिन ये लाइन कभी किसी फ़िल्म का नाम बन जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा होगा।

4. ट्यूबलाइट 

जी हां, सलमान ख़ान की फ़िल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। अब आप ही बताइये कि ट्यूबलाइट कैसा टायटल है? खैर, इस टायटल के पीछे क्या कहानी है यह तो इस साल ईद पर ही पता चलेगी। 

यह भी पढ़ें: मिलिए सलमान Tubelight के भाई व दोस्त से और उड़ाइए मज़ाक, देखें वीडियो

5. बैंक चोर 

तीन चार बार अगर आप इस फ़िल्म के टायटल को दोहराएं तो आपको पता चल जाएगा कि रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की इस फ़िल्म का नाम अजीब क्यूं हैं। अब ये भी भला कोई नाम हुआ?

6. मुन्ना मायकल 

टाइगर श्रॉफ की आने वाली यह फ़िल्म एक आम से लड़के मुन्ना की कहानी है जो मायकल जैक्सन की तरह डांस करता है। लेकिन बात की जाए टायटल की तो यह थोड़ा अजीब नहीं है? मतलब, मुन्ना और मायकल...दो अलग अलग साउंड करने वाले नाम एक साथ?

7. टॉयलेट: एक प्रेम कथा 

क्या हमें आपको बताने की ज़रुरत है कि अक्षय कुमार की इस फ़िल्म का नाम अजीब क्यूं है? पहली बात तो फ़िल्म के टायटल में 'टॉयलेट' और फिर एक प्रेम कथा? है ना अजीब?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।