विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस निर्देशक ने बड़े पर्दे पर निभाया था याकूब मेमन का किरदार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 30 Jul 2015 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 12:38 PM (IST)

याकूब मेमन की फांसी से फिल्मी दुनिया का कोई शख्स खुद को भले ही जोड़ न पाए, लेकिन जानेमाने निर्देशक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। याकूब मेमन की फांसी से फिल्मी दुनिया का कोई शख्स खुद को भले ही जोड़ न पाए, लेकिन जानेमाने निर्देशक इम्तियाज अली आज जरूर उन यादों में खो गए होंगे जब उन्होंने एक फिल्म में याकूब मेमन का किरदार निभाया था।

देखें, करीना-करिश्मा कैसे जिम के कपड़ों में ही पहुंच गईं डिनर करने

जी हां, 'जब वी मेट' से लेकर 'हाईवे' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली ही वो अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का किरदार निभाया था। अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का भी एक किरदार था। इस फिल्म में उसकी गिरफ्तारी तक की कहानी दिखाई गई है।

जानें, क्यों जैकलीन मोरक्को में कर रही हैं जमकर शॉपिंग

इम्तियाज अली को इस फिल्म के दौरान कोई नहीं पहचानता था, क्योंकि तब उनकी फिल्म 'जब वी मेट' रिलीज नहीं हुई थी। अनुराग कश्यप से दोस्ती के कारण ही उन्होंने इस कम बजट वाली फिल्म में याकूब मेमन का किरदार निभाया था।

'आई एम कलाम' के डायरेक्टर मिसाइल मैन पर बनाएंगे बायोपिक

हालांकि अनुराग कश्यप की इस फिल्म को बड़ी मुश्किल से रिलीज होने दिया गया था, क्योंकि कोर्ट के फैसले के कारण इसकी रिलीज पर स्टे लग गया था। खैर, मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में साजिशकर्ता याकूब मेमन को गुरुवार सुबह को फांसी पर लटका दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।