विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन में किराने का सामान खरीदती दिखींं ये बॉलीवुड एक्‍ट्रेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 01:41 PM (IST)

इन दिनों लंदन में अपने पति के साथ छुट्टियां मना रहीं बॉलीवुड की एक टॉप एक्‍ट्रेस वहां किराने का सामान खरीदते नजर आई हैं। यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों एक ऐसे इंडस्ट्री से जुड़े हैं, जहां खुद के लिए समय निकाल पाना बेहद मुश्किल है। मगर दोनों के बीच इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है कि वे एक दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं और अक्सर छुट्टियों पर विदेश घूमने निकल जाते हैं। इस बार दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखे जा रहे हैं।

इमरान हाशमी ने पत्नी के साथ हुए इस 'सौदे' का खोला राज

लंदन में घूमते हुए करीना की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, मगर इस बार वो वहां एक सुपरमार्केट में नजर आई हैंं और ऐसा लग रहा है फल व सब्जियों की खरीददारी करने पहुंची हैं।

अब कहीं भी रहो, खाने-पीने की चीजें पास में होनी तो चाहिए। तस्वीर आपके सामने है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और विराट कोहली के बीच ये है दिलचस्प कनेक्शन

जहां तक करीना और सैफ के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करीना की फिल्म 'उड़ता पंजाब' आने वाली है, मगर इन दिनों सेंसर बोर्ड की वजह से यह फिल्म फंसी हुई है। दरअसल, यह फिल्म पंजाब के युवाओं में नशे की लत पर आधारित है और इसी वजह से विवाद का मुद्दा बन गई है। वहीं सैफ, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' में नजर आएंगे। इसमें शाहिद कपूर व कंगना रनोट भी लीड रोल में हैं।

ऐसा क्या हुआ जो 'वीरप्पन' की एक्ट्रेस के पास रामू की मां का आ गया फोन