विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्‍या हुआ जो 'वीरप्‍पन' की एक्‍ट्रेस के पास रामू की मां का आ गया फोन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 31 May 2016 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 11:46 AM (IST)

राम गोपाल वर्मा की फिल्‍म 'वीरप्‍पन' की एक्‍ट्रेस के पास जब हाल ही में अचानक उनकी मां का फोन आ गया तो वो बेहद चौंक गईं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। राम गोपाल वर्मा की रिलीज फिल्म 'वीरप्पन' का बॉक्स ऑफिस पर जो भी हाल रहा हो, मगर इस बार समीक्षकों की ओर से उन्हें जरूर सराहना मिली। खैर, बात करते हैं इस फिल्म में वीरप्पन की पत्नी मुथुलक्ष्मी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस उषा जाधव की, जो हाल ही में उस वक्त काफी चौंक गईं जब उनके पास राम गोपाल वर्मा की मां सुर्यम्मा का फोन आ गया।

ऐश्वर्या राय बच्चन और विराट कोहली के बीच है ये दिलचस्प कनेक्शन

उषा को इसकी उम्मीद नहीं थी, इसलिए वो चौंक गईं। राम गोपाल वर्मा की मां ने 'वीरप्पन' की स्क्रीनिंग देखने के बाद फिल्म यूनिट से उषा का मोबाइल नंबर लिया और फोन मिला दिया। उन्होंने उषा की तारीफ करते हुए कहा कि वो फिल्म में काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं।

'महादेव' की पार्वती को हुआ प्यार, इनसे है डेटिंग की चर्चा

साथ ही उषा इस बात सेे भी चौंक गईं कि राम गोपाल वर्मा की मां को फिल्म निर्माण के बारे में बहुत कुछ पता है। सही बात है, आखिर मां किसकी हैं। राम गोपाल वर्मा को अपने अलग अंदाज में फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, अब भले ही उनका बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हो। उनकी यह फिल्म कर्नाटक के कुख्यात चंदन तस्कर की जिंदगी पर आधारित थी।

पति के बाद अब ससुर भी बोले ऐश्वर्या राय के पर्पल लिप्स पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।