विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के बाद अब ससुर भी बोले ऐश्‍वर्या राय के पर्पल लिप्‍स पर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 30 May 2016 07:26 PM (IST)

सोशल मीडिया पर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के 'पर्पल लिप्‍स' को लेकर खूब मजाक उड़ाया गया था। इस पर अब उनके ससुर अमिताभ बच्‍चन ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो पिछले कई सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रही हैं, मगर इस साल जब वो रेट कारपेट पर उतरीं तो सबकी नजरें उन पर नहीं, बल्कि उनकी 'पर्पल लिप्स' पर टिक गईं और तारीफ करने की बजाय सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। स्थिति तो ये देखो कि ऐश्वर्या की पर्पल लिप्स अब भी चर्चा का विषय बनी हुई है और पति अभिषेक बच्चन के बाद अब ससुर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

पता है ऐश्वर्या राय बच्चन और विराट कोहली में क्या है कनेक्शन

'बॉलीवुड लाइफ' को दिए इंटरव्यू में अमिताभ से ऐश्वर्या के 'पर्पल लिप्स' और हो रही आलोचना के बारे में भी पूछ लिया गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ' नहीं, मैंने यह नहीं देखा, लेकिन इसमें गलत क्या है? सोशल मीडिया ने हर किसी को खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया है। इससे पहले किसी से पास यह अवसर नहीं था। इससे पहले हम यह कभी नहीं जानते थे कि दूसरे लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। कम से कम अब हम जानते हैं।'

'महादेव' की पार्वती को हुआ प्यार, इनसे डेटिंग की है चर्चा

अमिताभ ने आगेे यह कहा, 'आज की जिन्दगी में चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ जाती हैं, क्योंकि किसी के पास वक्त नहीं है। किसी चीज पर किसी का भी ध्यान बहुत कम देर तक रहता है। अगर आप टीवी पर न्यूज देख रहे हैं तो किसी भी आम खबर के बीच में कुछ दिलचस्प जरूर देखेंगे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप चैनल बदलें। जिन्दगी भी ऐसी ही बन गई है। सोशल मीडिया ने हर किसी को आवाज दी है, सभी के पास अवसर है, सभी के पास खुद को अभिव्यक्त करने के लिए एक लोकतांत्रिक अवसर है। इसमें गलत क्या है?' आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक ने इस तरह के सवाल पर ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि वो पर्पल लिपिस्टक में अच्छी लग रही थीं।