विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब निर्भया की मां से मिली 'मातृ' रवीना टंडन, कहा अभी तक सूखे नहीं हैं उस मां के आंसू

By ShikhasEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 04:57 PM (IST)

रवीना की ये बाते पढ़कर ही आपका दिल भी भर आएगा, मगर सच तो यही है कि लोग कुछ दिनों बाद सब कुछ भूल जाते है।

जब निर्भया की मां से मिली 'मातृ' रवीना टंडन, कहा अभी तक सूखे नहीं हैं उस मां के आंसू
जब निर्भया की मां से मिली 'मातृ' रवीना टंडन, कहा अभी तक सूखे नहीं हैं उस मां के आंसू

मुंबई। 'निर्भया' ये शब्द ही काफ़ी है कुछ भी कहने और समझाने के लिए। एक खौफ़नाक वारदात जो शायद आज सच में कहानी बन कर रह गया है। कुछ ऐसा ही कहना है रवीना टंडन का भी। हाल ही में अपनी आने वाली फ़िल्म मातृ के प्रमोशन के लिए जब रवीना हमसे मिली तो उन्होंने निर्भया जैसी कई लड़कियों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि क्या हुआ जब निर्भया की मां से उनकी मुलाक़ात हुई।

रवीना ने कहा, " मैं एक एनजीओ से जुड़ी हुई हूं जहां हुए पैनल डिस्कशन के दौरान मेरी मुलाक़ात निर्भया की मां से हुई और आपको बता दूं कि उस मां के आंसू अब तक सूखे नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा कि पहले दिन मीडिया और सुर्खियां, दुसरे दिन कार्रवाही, तीसरे दिन बहस, पैनेल डिस्कशन, चौथे दिन पॉलिटिशियन और लोगों का मिलना संतावना देना और पांचवे दिन सबकुछ बंद।"

ये भी पढ़ें- इस फिल्म में रवीना टंडन होंगी सलमान ख़ान की मां

रवीना की ये बाते पढ़कर ही आपका दिल भर आया होगा, मगर सच तो यही है कि लोग कुछ दिनों बाद सब कुछ भूल जाते है। रवीना की आने वाली फ़िल्म मातृ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फ़िल्म के बारे में ज्यादा रिविल ना करते हुए रवीना ने कहा कि यह एक बेहतरीन फ़िल्म है जिसे मेकर्स ने दिल से बनाई है। मातृ 21 अप्रैल 2017 को रिलीज़ होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।