विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब साइना नेहवाल ने सुबह चार बजे ही उठा दिया इरफान खान को

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 21 Apr 2016 06:37 PM (IST)

इरफान खान और साइना नेहवाल को पहली बार साथ काम करने का मौका मिला है। दोनों ने ट्विटर पर तस्वीरों के साथ अपने अनुभव शेयर किए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान हाल ही में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के साथ एक ब्रांड के लिए शूटिंग करते नजर आए। दोनों को पहली बार साथ काम करने का मौका मिला है। एक सूत्र ने बताया कि सोमवार को शूट किया गया। यह एक दिन का शेड्यूल था और दोनों एक दूसरे का साथ एंज्वॉय करते दिखे।

'बागी' से बॉलीवुड पर राज करने आ गया साल का सबसे बड़ा 'खलनायक'

कुछ हफ्ते पहले इरफान से एंडोर्समेंट के लिए एप्रोच किया गया तो वो साइना के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक दिखे। साइना ने भी ट्वीट कर इरफान के साथ शूटिंग के अनुभव को शेयर किया। उन्हें भी काफी मजा आया। ये रहा साइना का ट्वीट।

वहीं इरफान ने भी साइना के ट्वीट का जवाब देते हुए एक मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए उनकी को-स्टार ने सुबह चार बजे ही उठा दिया।

हाल ही में इरफान ने अपनी पत्नी के साथ एक कैंपेन में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वो पुरुषों को घरेलू काम में पत्नियों, मां और बहनों का हाथ बंटाने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे थे। खैर, इरफान और साइना को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे साइना पहले भी कई एड कर चुकी हैं।

पता है 17 साल की उम्र में कैसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा