विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना सलमान खान की बात सुने ही शाहरुख़ ने दिया ये जवाब

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 06:14 PM (IST)

फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ के किरदार की एक सेकेंड की एक झलक ट्रेलर में रखी गई है लेकिन बाकी चीजों ...और पढ़ें

बिना सलमान खान की बात सुने ही शाहरुख़ ने दिया ये जवाब
बिना सलमान खान की बात सुने ही शाहरुख़ ने दिया ये जवाब

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान भी कुछ देर के लिए नज़र आने वाले हैं और आपको जानकार हैरानी होगी कि इस ऑफर के लिए जब सलमान ने किंग खान को फोन किया तो उन्होंने बिना पूरा वाक्य सुने ही हां कर दी थी।

मुंबई में सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में सलमान खान ने इस बात का ख़ुलासा किया। सलमान ने बताया कि इस फिल्म में शाहरुख़ खान को लेने का आइडिया निर्देशक कबीर खान का था। "जब वह मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे थे तब एक जगह उन्होंने ये जिक्र किया कि इस रोल के लिए अगर शाहरुख़ खान को कहा जाय तो कैसा हो।" सलमान ने बताया कि जैसे ही कबीर ने उनसे ये बात कही उन्होंने तुरंत किंग खान को फोन लगाया और सिर्फ इतना ही कहा कि एक छोटा सा... शाहरुख़ ने बात पूरी ही नहीं होने दी और कहा कि हां वो फिल्म में वो रोल करेंगे। उन्होंने मुझे वाक्य पूरा बोलने भी नहीं दिया। बस तुरंत कहा - " हां हां हो गया ".

यह भी पढ़ें:अब टयूबलाइट के प्रोमोशन में भारत नहीं आयेंगी झू झू, ये है वजह 

 

फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ के किरदार की एक सेकेंड की एक झलक ट्रेलर में रखी गई है लेकिन बाकी चीजों को रिवील नहीं किया गया है क्योंकि इसे सरप्राइज़ एलिमेंट माना जा रहा है। ट्यूबलाइट 23 जून को आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।