विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाहरुख़ खान ने फिल्म 'बाहुबली 2' को कहा हमारी अपनी फिल्म

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 12 May 2017 02:02 PM (IST)

शाहरुख़ खान की इस साल निर्देशक इम्तिआज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म रिलीज़ होगी।

जब शाहरुख़ खान ने फिल्म 'बाहुबली 2' को कहा हमारी अपनी फिल्म
जब शाहरुख़ खान ने फिल्म 'बाहुबली 2' को कहा हमारी अपनी फिल्म

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहरुख़ ख़ान ने मुंबई में एक मल्टीप्लेक्स को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए किंग ख़ान ने फिल्म 'बाहुबली' को अपना कहा। दरअसल वो इस मौके पर कई हॉलीवुड फिल्मों का नाम ले रहे थे और उनकी तुलना भारतीय फिल्मों से करते हुए उन्होंने अपनी 'बाहुबली' कहा।

एस एस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी कमाई के सारे रिकॉर्ड धाराशाई करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। ऐसे में हर कोई फिल्म 'बाहुबली 2' की सफलता पर फूला नहीं समा रहा है। मुंबई में गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स की लॉन्चिंग के दौरान शाहरुख़ ने बड़े गर्व से 'बाहुबली' फिल्म को अपना कहा। दरअसल हुआ यूं कि शाहरुख़ ख़ान थियेटर में सिनेमा देखने का उनका एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों के नाम लिए। इसके बाद उन्होंने कहा और हमारी अपनी 'बाहूबली'। शाहरुख़ ख़ान ने कहा,'मैंने 'ट्रांसफॉर्मर', 'डेस्पिकेबल मी', मिनियंस, जैसी फिल्म देखी हैं और हमारी अपनी 'बाहुबली' तो मुझे लगता है थियेटर पर ज्यादा निर्भर करता है कि वह हमारी फिल्मों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करें। आप सभी का धन्यवाद आपने मुझे यहां लॉन्चिंग के लिए बुलाया। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं पिछले एक महीने से विदेश में घूम रहा हूं। तो हिंदुस्तान आकर सीधे सिनेमाघर में आना मेरे लिए घर आने जैसा है। भगवान आपको खुश रखे। फिल्में देखते रहिए।

यह भी पढ़ें: Exclusive: जब चीख चिल्ला रही लड़की से शाहरुख़ खान ने छीना मोबाइल और फिर...

शाहरुख़ खान की इस साल निर्देशक इम्तिआज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म रिलीज़ होगी। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।