विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलेशिया में हुआ हादसा और मरते-मरते बचीं सनी लियोन!

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Feb 2014 09:38 AM (IST)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन को मलेशिया में तब स्टंट करना भारी पड़ गया, जब अपनी अगली फिल्म 'टीना और लोलो' की शूटिंग के दौरान वे मरते-मरते बचीं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन को मलेशिया में तब स्टंट करना भारी पड़ गया, जब अपनी अगली फिल्म 'टीना और लोलो' की शूटिंग के दौरान वे मरते-मरते बचीं।

पढ़ें : सनी लियोन हुई महंगी

दरअसल, जब सनी लियोन के साथ फिल्म के एक और कलाकार दीपक तिजोरी एक्शन सीन कर रहे थे। दीपक को एक सीन में सनी की गर्दन पकड़नी थी, लेकिन उन्हें इस बात का इल्म तक नहीं हुआ कि उन्होंने सनी की गर्दन को इतनी जोर से पकड़ लिया कि उनके लिए सांस तक लेना भारी हो गया। बताया जा रहा है कि सीन की शूटिंग के दौरान सीन का बैलेंस बिगड़ गया और इसी वजह से ये हादसा हुआ। एक्शन डायरेक्टर के निर्देश पर स्थिति पर काबू पाया गया और इस सीन को काट दिया गया।

पढ़ें : सनी लियोन के आगे क्लिन बोल्ड हुए सचिन

बताया जाता है कि जैसे ही दीपक को इस बात का एहसास हुआ, उन्होंने सनी से माफी मांगी। सूत्रों के मुताबिक, सनी दर्द से कराह रही थीं। सनी लियोन की एक और फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।