विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर को क्‍यों ठुकराना पड़ा गेम शो का ऑफर?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 08 Jan 2015 09:54 AM (IST)

लगता है रणवीर सिंह की छोटे पर्दे पर काम करने की तमन्ना अभी पूरी नहीं हो पाएगी। सुनने में आया है कि हाल ही में उन्हें एक गेम शो को होस्ट करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के टाइट शेड्यूल के चलते उन्हें ऑफर

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है रणवीर सिंह की छोटे पर्दे पर काम करने की तमन्ना अभी पूरी नहीं हो पाएगी। सुनने में आया है कि हाल ही में उन्हें एक गेम शो को होस्ट करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के टाइट शेड्यूल के चलते उन्हें ऑफर ठुकराना पड़ा।

इस पॉर्न स्टार को होंठ की सर्जरी कराना पड़ गया महंगा!

एक सूत्र ने कहा, 'रणवीर शो के निर्माताओं की पहली पसंद थे, जिसे जल्द ही शूट किया जाएगा। रणवीर को भी कॉन्सेप्ट पसंद आया था और उन्होंने डेट्स निकालने की बहुत कोशिश की। लेकिन टाइट शेड्यूल की वजह से उन्हें ना कहना पड़ा।'

सिद्धार्थ बसु इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं और आर के स्टूडियोज में शो का काफी बड़ा सेट तैयार किया गया है। एक क्रू मेंबर ने बताया, 'हमें भरोसा था कि रणवीर मान जाएंगे इसलिए हम तैयारी के साथ गए थे। लेकिन एक्टर डेट्स नहीं निकाल पा रहे हैं इसलिए हम विकल्प तलाश रहे हैं।'

प्रियंका को स्टेज पर बिकनी पहनकर चलना अच्छा नहीं लगता

रणवीर के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'ये सच है कि एक गेम शो को होस्ट करने के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्हें इंकार करना पड़ा क्योंकि उनकी सारी डेट्स बाजीराव मस्तानी के लिए पैक्ड हैं।'

खैर इस बार न सही, उम्मीद है कि रणवीर जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आएंगे।

बड़ा खुलासा! आमिर ने रणबीर से छीनी थी 'पीके'?