विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए शाहिद कपूर को छिपाना पड़ा चेहरा!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 21 Dec 2014 08:49 AM (IST)

फिल्म अभिनेताओं को आने वाली फिल्म का अपना लुक छिपाने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ा। पहले रणवीर सिंह 'बाजीराव मस्तानी' के लिए अपना गंजे सिर वाला लुक छिपाते नजर आए तो अब शाहिद कपूर को मुंह पर मफलर बांधकर चेहरा छिपाना पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म अभिनेताओं को आने वाली फिल्म का अपना लुक छिपाने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ा। पहले रणवीर सिंह 'बाजीराव मस्तानी' के लिए अपना गंजे सिर वाला लुक छिपाते नजर आए तो अब शाहिद कपूर को मुंह पर मफलर बांधकर चेहरा छिपाना पड़ा।

पढ़ें: आलिया ने किया शाहिद को किस

बताया जा रहा है कि शाहिद आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म 'शानदार' में नए लुक में नअर जाएंगे और इसी लुक को छिपाने के लिए उन्होंने अपना चेहरा छिपा रखा था। जानकार इसे भी फिल्म प्रमोशन का एक नया फंडा मान रहे हैं क्योंकि इससे दर्शकों में फिल्म और अभिनेता की लुक देखने की उत्सुकता और बढ़ जाती है।

पढ़ें: शर्म से पानी-पानी हो गई आलिया

विकास बहल निर्देशित फिल्म 'शानदार' में शाहिद वैडिंग प्लानर के किरदार में नजर आएंगे। 'हैदर' की रिलीज से पहले भी शाहिद ने हैट पहनकर अपना लुक छिपाया था।

पढ़ें: सिर मुंडाते ही नई मुसीबत में फंसे रणवीर