विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

....तो इस बार फरहान के साथ शिलॉन्‍ग करेगा रॉक

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sat, 21 Feb 2015 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2015 06:47 PM (IST)

इस बार पूर्वोत्‍तर की खूबसूरत वादियों में 'रॉक ऑन' की गूंज सुनाई देगी। दरअसल, रितेश सिधवानी ने पहाड़ों से घिरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस बार पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियों में 'रॉक ऑन' की गूंज सुनाई देगी। दरअसल, रितेश सिधवानी ने पहाड़ों से घिरे शिलॉन्ग मेंं 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग करने का फैसला किया है और उनके इस फैसले से मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल एम संगमा काफी खुश हैं। इस फिल्म में भी फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पूर्व मॉडल का यौन उत्पीड़न, पति गिरफ्तार

सिधवानी ने इस सिलसिले में शिलॉन्ग में संगमा से करीब 45 मिनट की मुलाकात की। जाहिर तौर पर शूटिंग से प्रांत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब तक पूर्वोत्तर के इलाकों में बहुत ही कम बॉलीवुड फिल्मों को शूट किया गया है। खुद सिधवानी भी पहली बार पूर्वोत्तर पहुंचे हैं।

आलिया की जगह अब श्रद्धा करेंगी 'रॉक ऑन'

सिधवानी शिलॉन्ग के बाद चेरापूंजी का रुख करेंगे। वह पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियों में खो से गए हैं, खास तौर से शिलॉन्ग में। सिधवानी ने कहा, 'शिलॉन्ग भारत का 'रॉक कैपिटल' है। यहां कई विदेशी बैंड परफॉर्म कर चुके हैं। शिलॉन्ग में भी प्रतिभाशाली गायाकों की कमी नहीं है। हम उनका उचित तरीके से इस्तेमाल करेंगे।'

हालांकि पूर्वोत्तर 'रॉक ऑन 2' के कुछ सीन शूट किए जाएंगे। फिल्म का बाकी हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा।

वरुण की 'बदलापुर' ने पहले दिन कमाए 7 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।