विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरी में नोट कर लीजिये:फरवरी में लगेगी हिचकी, नवंबर की ठगी से पहले भाग जायेगी पिंकी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2017 12:12 PM (IST)

विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान सात नवंबर 2018 को रिलीज़ होगी और रानी मुखर्जी चोपड़ा की 'हिचकी ' 23 फरवरी को।

डायरी में नोट कर लीजिये:फरवरी में लगेगी हिचकी, नवंबर की ठगी से पहले भाग जायेगी पिंकी
डायरी में नोट कर लीजिये:फरवरी में लगेगी हिचकी, नवंबर की ठगी से पहले भाग जायेगी पिंकी

मुंबई। बॉलीवुड के नामी प्रोडक्शन हाउस यशराज ने बीते वर्षों में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और दर्शकों को हर बार उनके आने वाली फिल्मों का इंतज़ार भी रहता है। अगले साल आने वाली कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

यशराज बैनर के नए रिलीज़ कैलेंडर के मुताबिक आमिर खान और अमिताभ बच्चन को पहली बार साथ देखने के लिए बेताब लोगों का इंतज़ार अगले साल नवंबर में ख़त्म होगा। विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान सात नवंबर 2018 को रिलीज़ होगी। पिरेट्स ऑफ़ कैरेबियन की तरह समुद्री लुटेरों की इस कहानी में अमिताभ और आमिर के अलावा कटरीना कैफ और फ़ातिमा सना शेख़ भी हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग माल्टा में हो चुकी है।

 

अब तक आपने टेलर या अपने घर में मम्मी-मौसी- बुआ के मुंह से सुई धागा का ज़िक्र सुना होगा लेकिन अब इसी नाम पर फिल्म भी बन कर तैयार हो रही है। आत्मसम्मान और गर्व की इस कहानी में ' मेड इन इंडिया ' की थीम को शामिल किया गया है। "आगे आगे भौजी-भैया, पीछे पीछे पूँछ,बढ़ते जाएं भौजी -भैया, घटती जाए पूँछ" की पहेली के साथ वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म का ज़िक्र शुरू किया था। शरत कटारिया निर्देशित ये फिल्म अगले साल गांधी जयंती (October 2, 2018) पर रिलीज़ होगी ।

यह भी पढ़ें:आमिर खान और अमिताभ में होगी तलवारबाजी, जानिये इस जंग की वजह

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इश्क़ज़ादे के जरिये बड़े परदे पर प्यार का एक अलग रंग दिखाया था। दोनों अगले साल तीन अगस्त को साथ आएंगे जब रिलीज़ होगी "संदीप और पिंकी फरार" . फिल्म में अर्जुन का नाम संदीप और परिणीति का नाम पिंकी होगा। साल 2012 में इश्क़ज़ादे से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर और यशराज की ही फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से बड़े परदे आने वाली परिणीति की इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी करेंगे। ' संदीप और पिंकी फरार' दो अलग अलग शहरों में रहने वाले लड़के और लड़की की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। ख़ासियत ये है कि दोनों किरदार एक दूसरे से नफ़रत करते हैं।

 

अगले साल का फरवरी महीना ख़ास होगा क्योंकि तब 'यशराज घराने' की बहू यानि आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी मुखर्जी चोपड़ा की 'हिचकी ' आएगी। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज़ होगी। कहानी एक ऐसी महिला की है, जो अपनी कमजोरी को ही अपने संघर्ष की ताकत बना लेती है।

यह भी पढ़ें:सिक्किम उग्रवाद बयान पर प्रियंका चोपड़ा की माफ़ी नहीं काफ़ी

 

बता दें कि इन सारी फिल्मों के साथ यशराज ने इस साल रिलीज़ होने वाली अपनी मच-अवेटेड फिल्म टाइगर ज़िंदा है का भी ज़िक्र किया है। इस साल 22 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ये फिल्म आठ साल पहले आई एक था टाइगर का दूसरा भाग है। जबरदस्त एक्शन वाली इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर ने किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।